घर पर बनाएं होटल जैसी दाल तड़का, इस रेसिपी से रेस्टोरेंट जैसा आएगा स्वाद
Hotel Style Dal Tadka: अगर आपको होटल और रेस्टोरेंट जैसी दाल तड़का पसंद है, तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए मसूर दाल, हल्दी, नमक, जीरा, प्याज, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, तेल और हरा धनिया की जरूरत है. इसे बनाने के लिए मसूर दाल को धोकर कुकर में डालें. इसमें पानी, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह पका लें. दाल गलने के बाद उसे अच्छी तरह मिला लें. ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा गर्म पानी डालें. अब तड़का तैयार करें. पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने पर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें. अब इसमें पकी हुई दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. दाल को 2-3 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं, ताकि तड़के का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए. अंत में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. गरमा-गरम दाल तड़का को चावल, जीरा राइस, रोटी या पराठे के साथ परोसें.
दुनिया की इन 5 सबसे ऊंची सड़कों पर दौड़ती हैं गाड़ियां, नजारे देख रह जाएंगे हैरान!
5 Highest Motorable Roads : दुनिया भर में ऐसी कई सड़कें हैं जो बर्फ़ से ढकी चोटियों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुज़रती हैं. गाड़ियों के चलने लायक ये सड़कें इंजीनियरिंग और इंसानी हिम्मत की बेहतरीन मिसाल हैं. आइए जानते हैं दुनिया की 5 बेहद ऊंची मोटरेबल सड़कों के बारे में...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







