You got your GCSE results - now what? | BBC News
Hundreds of thousands of GCSE students in England, Northern Ireland and Wales have got their results. But what if it doesn’t go to plan? BBC Education Correspondent Hazel Shearing looks at what you can do next. In this video… 0:18 - Remarks 0:49 - Resits 01:38 - A levels 2:20 - University 2:47 - Better grades Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews #GCSEs #GCSEResultsDay #ResultsDay
हो गया खुलासा! 27 अगस्त को Samsung Galaxy S26 FE होगा लॉन्च, 4,900mAh बैटरी समेत मिलेंगे दमदार फीचर्स
Samsung ने अपने अगले Galaxy Event का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह इवेंट 27 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में ब्रांड अपना नया फ्लैगशिप हैंडसेट Galaxy S26 FE को भी पेश करेगा। हालांकि, इवेंट के इनविटेशन में कंपनी ने किसी खास मॉडल का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स और का कहना है कि Galaxy S26 FE को इवेंट में अनवील किया जाएगा।
इस डिवाइस में Exynos 2500 प्रोसेसर, 4,900mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसी खासियतें मिलेंगी। देखिए पूरी डिटेल्स।
27 अगस्त को होगा Samsung Galaxy Event
Samsung का यह इवेंट 27 अगस्त को रात 9 बजे KST (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे) शुरू होगा। इसे Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल के जरिए लाइव देखा जा सकेगा। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Galaxy S26 FE का नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स और लीक हुए प्रमोशनल मटेरियल इस ओर इशारा करते हैं कि इवेंट में Galaxy S26 FE से पर्दा उठ सकता है।
Galaxy S26 FE में मिल सकता है ट्रिपल कैमरा
लीक हुए प्रमोशनल मटेरियल के मुताबिक, Galaxy S26 FE को Blueberry, Graphite और Pistachio जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन के रियर पैनल पर वर्टिकल अलाइनमेंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Exynos 2500 प्रोसेसर और 4,900mAh बैटरी
परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 FE में Samsung का इन-हाउस Exynos 2500 प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित 10-कोर चिपसेट बताया गया है। फोन में 4,900mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और Samsung Super Fast Charging 2.0 को सपोर्ट करेगी।
ये भी पढ़े-ः Nokia 125 4G 2nd Edition: 2.4-इंच डिस्प्ले और 1450mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, देखें फीचर्स
Galaxy S26 FE में 6.7-इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन में अधिकतम 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन को IP68 रेटिंग मिल सकती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करेगा। लीक के अनुसार, फोन का डायमेंशन लगभग 161.6 × 76.9 × 7.4mm होगा।
Galaxy S26 से कितना अलग होगा S26 FE?
Galaxy S26 FE को रेगुलर Galaxy S26 के मुकाबले कुछ समझौते के साथ अधिक किफायती मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। मौजूदा जानकारी के अनुसार, Galaxy S26 में 6.3-इंच डिस्प्ले और 4,300mAh बैटरी मिलती है, जबकि S26 FE में बड़ी स्क्रीन और ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसर के मामले में भी अंतर देखने को मिल सकता है। रेगुलर Galaxy S26 में क्षेत्र के आधार पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 चिपसेट मिलने की बात कही गई है, जबकि S26 FE में Exynos 2500 दिया जा सकता है।
Galaxy S26 FE की कीमत कितनी होगी?
कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मौजूदा Galaxy S26 की शुरुआती कीमत करीब 899 डॉलर बताई जा रही है। वहीं, शुरुआती लीक्स के अनुसार Galaxy S26 FE की कीमत लगभग €799 या 699–799 डॉलर से शुरू हो सकती है।
अगर ये कीमतें सही साबित होती हैं, तो Galaxy S26 FE को Galaxy S26 सीरीज में एंट्री लेने का अपेक्षाकृत किफायती विकल्प बनाया जा सकता है। हालांकि, कीमत और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि 27 अगस्त के Galaxy Event में ही होने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
Haribhoomi









