Russia launches deadly strikes on Ukraine's capital Kyiv | BBC News
A wave of overnight Russian missile strikes have killed at least 12 people in and around Ukraine's capital of Kyiv. Apartment blocks, warehouses and a children's hospital were hit in the early hours of Thursday morning. Meanwhile, Romania said one drone crossed into its territory at the northern border with Ukraine triggering an air alert siren. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Ukraine #Russia #BBCNews
Samsung का बड़ा झटका! Galaxy S25 की कीमत में ₹12,000 तक बढ़ोतरी, यहां देखें नई कीमत
Samsung Galaxy S25 खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने भारत में अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। Galaxy S25 के कुछ वेरिएंट अब पहले के मुकाबले ₹12,000 तक महंगे हो गए हैं। कंपनी ने इस हैंडसेट को इंडिया में करीब डेढ़ साल पहले पेश किया था।
अब इस डिवाइस को खरीदने के लिए आपको अधिक पैसे देने पड़ेंगे। इसकी नई कीमतें Samsung India की वेबसाइट पर भी दिखाई दे रही हैं। आइए अब हैंडसेट की नई कीमतें और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार जानें।
Samsung Galaxy S25 हुआ महंगा
Samsung India की वेबसाइट के मुताबिक, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹84,999 में लिस्ट है। यह इसकी लॉन्च कीमत के मुकाबले ₹4,000 ज्यादा है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹1,04,999 हो गई है। इस मॉडल की कीमत में लॉन्च के समय की ₹92,999 कीमत के मुकाबले ₹12,000 की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, Galaxy S25 का 12GB RAM + 128GB स्टोरेज बेस मॉडल अभी भी ₹74,999 में उपलब्ध है। इस वेरिएंट की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Samsung Galaxy S25 gets price hike ₹4K on 12+256 and ₹12K on 12+512. pic.twitter.com/UvNoRtv204
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) August 19, 2026
19 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें?
Samsung ने अभी तक कीमत बढ़ाने को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, टिप्स्टर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने X पर एक आधिकारिक दिखने वाला डॉक्यूमेंट शेयर किया है। इसमें भारत में रिटेल पार्टनर्स को Galaxy S25 की कीमत में बदलाव की जानकारी दिए जाने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S25 की नई कीमतें 19 अगस्त से प्रभावी बताई जा रही हैं।
Samsung Galaxy S25 के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर मिलता है।फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
4,000mAh बैटरी और IP68 रेटिंग
Galaxy S25 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग भी मिली है। Samsung के अलावा हाल के दिनों में कई अन्य स्मार्टफोन कंपनियों ने भी भारत में अपने फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ऐसे में Galaxy S25 की कीमत में यह बदलाव भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती कीमतों के ट्रेंड का हिस्सा माना जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 नई कीमत
- 12GB + 128GB: ₹74,999 — कोई बदलाव नहीं
- 12GB + 256GB: ₹84,999 — ₹4,000 की बढ़ोतरी
- 12GB + 512GB: ₹1,04,999 — ₹12,000 की बढ़ोतरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
Haribhoomi










