Responsive Scrollable Menu

जबलपुर के बाल सुधार गृह में नाबालिग से मारपीट, पैसे नहीं दिए तो हाथों पर ब्लेड से लगाए कट, सर्चिंग में मिला प्रतिबंधित सामान

जबलपुर में चल रहे एक बाल संप्रेषण गृह से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां नाबालिगों की एक गैंग चल रही है, जो यहां आने वाले नए बच्चों से वसूली और मारपीट करती है। अक्सर ऐसी खबरें जेल के कैदियों के बारे में सुनने में आती है लेकिन इस बार जबलपुर के गोकलपुर बाल सुधार गृह से सामने आए इस मामले ने चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल हाल ही में इस बाल सुधार गृह से बाहर आए एक 17 वर्ष नाबालिग ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी है कि उससे हर हफ्ते 1000 रुपए मांगे गए। जब पैसे नहीं दिए तो उसके हाथ और शरीर पर ब्लेड से कट लगाया गया और मारपीट भी की गई। जब शिकायत के बाद सुधार घर की सर्चिंग की गई तो यहां से दो मोबाइल फोन, गुटका और गांजा जैसी प्रतिबंधित सामग्री भी मिली है।

नाबालिग ने खोला राज

इस पूरे मामले की जानकारी तब सामने आई जब जबलपुर के बेलखेड़ा इलाके में रहने वाला एक 17 वर्ष से नाबालिग, जो लूट और पिस्टल रखने के मामले में 10 अगस्त को पकड़ा गया था। वो 19 अगस्त को जमानत पर बाहर आया। बाहर आने के बाद उसने अपने पिता को सुधार घर की स्थिति के बारे में बताया। नाबालिग के मुताबिक यहां लगभग 10-12 लड़कों का समूह है। यहां नए और कमजोर बच्चों को इस समूह की बात माननी पड़ती है, विरोध करते हैं तो मारपीट की जाती है। नाबालिक ने अपने दोनों हाथों पर ब्लेड से लगे हुए कट दिखाए और एक जगह तो उसके हाथ पर एक लड़के ने अपना नाम भी लिख दिया है।

रहने के लिए देना पड़ते हैं पैसे

इस मामले में नाबालिग के पिता ने ये आरोप लगाया है कि 12 अगस्त को बाल सुधार घर से उनके पास फोन आया था। बेटे ने बताया कि अंदर रहने वाले लड़कों ने कहा है कि अगर सुरक्षित रहना है तो घर से 1 हजार रुपए मंगाओ। पिता के मुताबिक उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और इसके बाद बेटे के साथ मारपीट की गई है और दोनों हाथों पर ब्लेड से कट लगाए गए हैं। बेटे के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। पिता का कहना है कि बेटे के हाथ पर एक नहीं कई कट है शरीर पर कई जगह निशान है। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रबंधन का क्या कहना

बच्चों के साथ में मारपीट और ब्लेड के कट के बारे में बात सुधार घर के अधीक्षक शैलेश कुमार और सहायक अधीक्षक अरुण कुमार का कहना है तो शिकायत मिलने के बाद तुरंत ही जांच की गई थी। उन्होंने बच्चों के साथ मारपीट और हाथ पर कट लगाए जाने के बाद स्वीकार करते हुए कहा है की कट शार्पनर की ब्लेड निकल कर लगाए गए थे। प्रबंधन का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी किताब के साथ पेन पेंसिल और शार्पनर जैसी सामग्री दी जाती है। इस घटना में शार्पनर की ब्लड का इस्तेमाल किया गया है। घटना के बाद बाल सुधार घर प्रबंधन समिति की ओर से बाल न्यायालय को पत्र भेज कर मामले की जानकारी दी गई है। परिवार की तरफ से भी बाल सुधार घर और कोर्ट में शिकायत की गई है। अब कोर्ट के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्चिंग में मिला प्रतिबंधित सामान

शिकायत सामने आने के बाद जब बाल सुधार गृह की जांच की गई तो इस दौरान कई प्रतिबंधित सामान बरामद हुए। प्रबंधन ने यहां से दो मोबाइल फोन, गुटका और कुछ प्रतिबंधित सामान पकड़े हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि आखिरकार प्रतिबंधित सामान अंदर कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल कौन कर रहा था।

बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

गोकलपुर बाल सुधार घर में लगभग 50 नाबालिग रह रहे हैं। इनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच है। कई बच्चे ऐसे हैं जिनका अलग-अलग अपराधों में पहले भी यहां पर आना-जाना देखने को मिला है। जो मामला सामने आया है वह केवल एक नाबालिग तक सीमित नहीं है बल्कि इससे सुधार घर में रहने वाले अन्य बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां बच्चों को सुधारने और सुरक्षित माहौल दिया जाना चाहिए वहां बच्चे गैंग बनाकर पैसे मांगने और मारपीट जैसे काम कर रहे हैं।

Continue reading on the app

Gold Silver Rate 20 August: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम सोने और 1 Kg चांदी का भाव

​वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर के रुख, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को मिल रहे संकेतों और क्रूड ऑयल के दामों में हो रहे बदलाव के चलते कीमती धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 20 अगस्त 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2,40,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.29 लाख रुपए चल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो है।

अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनातनी और क्रूड में मजबूती के चलते निवेशक सतर्कता बनाए हुए हैं। खास करके मध्य पूर्व और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण निवेशक ‘सुरक्षित निवेश’ के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमत पर असर भी साफ देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,549.40 प्रति औंस और चांदी $ 67.51 प्रति औंस पहुंच गई है। कच्चे तेल में भी तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड डॉलर $91/बैरल के पार कारोबार कर रहा है। हालांकि  भारतीय रुपया प्रति डॉलर 95.75–95.80 के ऐतिहासिक निचले स्तर के पास दबाव में है।

बाजार विश्लेषकों का मानना है अगर अमेरिका और ईरान बातचीत के जरिए तनाव कम करते हैं या फेडरल रिजर्व की दर नीति में बदलाव होता है, तो तब तक यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जबतक दोनों देशों के बीच स्थिति साफ नहीं होती तब तक निवेशकों को एकमुश्त भारी खरीदारी की बजाय सोने और चांदी में ‘बाय ऑन डिप्स’ (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है। निवेशकों को कच्चे तेल की चाल और अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़े घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखनी चाहिए।

इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,59, 320 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46, 050 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59, 420 , 22 कैरेट का भाव 1,46, 150 और 18 कैरेट का भाव 1,19,600 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,50,000 रुपये बनी हुई है।

काम की बातें: शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

Manav Suthar: मानव सुथार के हाथ में ऐसा क्या है जो उन्हें बनाता है खास?

मानव सुथार ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ कमाल गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके. सुथार ने अपने कोच के साथ खास स्किल्स पर काम किया, साथ ही उनकी कलाई भी श्रीलंका का काल बन गई. Thu, 20 Aug 2026 15:34:34 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: पाकिस्तानी भिखारियों पर जबरदस्त खुलासा! | #pakistan #saudiarabia #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T11:10:08+00:00

नेपाल में आतंकी नेटवर्क की आहट? यहां इस मौलाना का क्या काम ? #terrorism #tablighijamaat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T11:15:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers