Responsive Scrollable Menu

Japan का जुलाई Exports रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, लेकिन व्यापार घाटा भी बढ़ा

जापान का जुलाई में निर्यात और आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बढ़ती ऊर्जा लागत एवं कमजोर येन से देश का व्यापार घाटा लगातार तीसरे महीने बढ़ा। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

वित्त मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, जापान का व्यापार घाटा पिछले महीने 634.5 अरब येन (चार अरब अमेरिकी डॉलर) रहा। देश में लगातार तीसरे महीने व्यापार घाटा दर्ज किया गया। मौसमी रूप से समायोजित आयात जुलाई में सालाना आधार पर 27.8 प्रतिशत बढ़कर 12.15 लाख करोड़ येन (77 अरब डॉलर) हो गया।

पश्चिम एशिया तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। जापान अपनी जरूरत का लगभग पूरा तेल आयात करता है। वह होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते पश्चिम एशिया से होने वाले तेल आयात पर काफी निर्भर रहा है जहां युद्ध के कारण अब भी अवरोध कायम है।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में निर्यात 23.2 प्रतिशत बढ़कर 11.51 लाख करोड़ येन (73 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया। अमेरिका और अन्य देशों को वाहनों का निर्यात मजबूत बना रहा। सेमीकंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्यात में भी मजबूती रही।

जापान का निर्यात अब लगभग एक साल से हर महीने बढ़ा है। मंत्रालय के अनुसार, जुलाई में आयात और निर्यात दोनों का मूल्य जनवरी 1979 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। वर्ष 1979 से ऐसे आंकड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जापान ऊर्जा आयात के लिए अमेरिका समेत वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रहा है। जापान के केंद्रीय बैंक ने मुद्रा को सहारा देने के लिए हस्तक्षेप किया है, लेकिन इसका कोई खास स्थायी असर नहीं हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि येन की कमजोरी के पीछे जापान की सामाजिक-आर्थिक स्थिति जैसे व्यापक कारण हैं, जिसकी वैश्विक प्रभाव-क्षमता लगातार कम हो रही है।

अमेरिकी डॉलर हाल में करीब 158 येन पर कारोबार कर रहा है। यह जुलाई के स्तर से कम है, जब एक डॉलर के लिए 160 येन से अधिक देना पड़ रहा था, लेकिन एक साल पहले के 140 येन के स्तर से अब भी काफी अधिक है। कमजोर येन जापान की बड़ी निर्यातक कंपनियों, जैसे टोयोटा मोटर कॉर्प, के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे विदेशों से होने वाली आय का मूल्य बढ़ जाता है।

टोयोटा और अन्य निर्यातकों ने हाल में मजबूत कमाई दर्ज की है और कमजोर येन से उन्हें फायदा हुआ है। हालांकि, कमजोर येन के कारण विदेशों से कच्चे माल और खाद्य एवं तेल जैसी अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद महंगी हो जाती है।

Continue reading on the app

बनारसी से लेकर पाटन पटोला तक, भारत की 6 लग्जरी साड़ी, जानें कैसे बनाया जाता है इन्हें बेशकिमती

Luxury Indian Saree: भारतीय फैशन की बात हो और सिल्क साड़ियों का जिक्र न हो, ऐसा शायद ही संभव है. सिल्क साड़ी सिर्फ एक पारंपरिक पहनावा नहीं, बल्कि भारत की कला, संस्कृति और कारीगरी का खूबसूरत मेल है. शादी, त्योहार या किसी खास अवसर पर सिल्क साड़ी पहनना आज भी रॉयल और एलिगेंट लुक देता है. आइए जानते हैं भारत की ऐसी ही लग्जरी सिल्क साड़ियों के बारे में, जो फैशन के साथ-साथ हमारी समृद्ध विरासत को भी दर्शाती हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Kamil Mishara: श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने टी20 में छक्के-चौकों से ही बना डाले 110 रन, लगा था एक साल का बैन

श्रीलंका के दाएं हाथ के बल्लेबाज कामिल मिशारा टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले श्रीलंकाई बन गए हैं. जानिए उन्होंने क्या कमाल किया. Thu, 20 Aug 2026 14:15:11 +0530

  Videos
See all

गृह मंत्री Amit Shah से CM विजय की मुलाकात, दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T09:16:19+00:00

Lucknow News: लखनऊ में डबल मर्डर...आरोपी का स्टेटस वायरल | Crime | UP Police | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T09:10:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers