Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan 2026 Kab Hai: 28 या 29 अगस्त? जानें राखी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, इस वर्ष लोगों के बीच राखी के त्योहार को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन है क्योंकि पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ एक दिन पहले से हो रहा है. लेकिन हिंदू मान्यताओं के अनुसार, उदयातिथि को महत्व दिया जाता है. ऐसे में साल 2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार  को मनाया जाएगा. इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी और उनकी सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना करेंगी और भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन उन्हें देंगे. चलिए अब इस आर्टिकल में जानते रक्षा बंधन 2026 के लिए शुभ मुहूर्त, सही तारीख और भद्रा काल से जुड़ा पूरा विवरण.

2026 में 28 या 29 अगस्त, कब मनाई जाएगी राखी?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष रक्षाबंधन 28 अगस्त, 2026 को मनाया जाएगी न कि 29 अगस्त को. दरअसल, श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 27 अगस्त को सुबह 9:08 मिनट पर होगा और 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे इस तिथि का समापन होगा. पूर्णिमा के धार्मिक महत्व और राखी बांधने के उपयुक्त समय को देखते हुए ज्योतिषियों ने 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की सलाह दी है. इसलिए, भाई-बहन 28 अगस्त को ही राखी का त्योहार मनाएं.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: हेल्थ इंश्योरेंस से लेकर डिजिटल गोल्ड तक, इस रक्षा बंधन बहनों को पैसे नहीं बल्कि दें ये गिफ्ट्स

रक्षा बंधन 2026 पूर्णिम तिथि कब से कब तक रहेगी?

रक्षाबंधन के लिए महत्वपूर्ण सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:48 बजे तक रहेगी. यानी इस वर्ष पूर्णिमा तिथि दो तारीखों को पर पड़ रही है, इसी वजह से रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है. हालांकि, पंचांग गणना के अनुसार, रक्षाबंधन 28 अगस्त को है क्योंकि पूर्णिमा तिथि पर इस दिन सूर्योदय होगा.

रक्षा बंधन 2026 का पंचांग एक नजर में

रक्षा बंधन- 28 अगस्त 2026, शुक्रवार

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 27 अगस्त को सुबह 9:08 तक

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:48 तक

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 55 मिनट से सुबह 9:48 तक

वर्जित समय (राहुकाल)- सुबह 10:40 से दोपहर 12:15 मिनट तक

इसके अलावा, रक्षा बंधन के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:25 से लेकर 5:11 मिनट तक है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:50 से दोपहर 12:40 तक रहेगा. वहीं, अमृत काल शाम 7:44 से रात 9:23 तक रहेगा.

रक्षा बंधन2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

2026 में राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:55 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा. इस दौरान बहनें विधि-विधान से अपने भाई की कलोई पर राखी बांध सकती हैं. पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन की रस्म के लिए भद्रा काल और राहुकाल से बचना जरूरी माना जाता है. हालांकि, ज्योतिषियों के अनुसार राखी पूरे दिन बांधी जाएगी क्योंकि इस बार भद्रा का साया नहीं है.

रक्षा बंधन 2026 भद्रा काल कब खत्म होगा?

इस साल रक्षा बंधन पर भद्रा काल नहीं लगेगा. जी हां, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए और इसी वजह से भद्रा समाप्त होने के बाद ही राखी बांधी जाती है. मगर 2026 के पंचांग के अनुसार, भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रहा है यानी कि 27 अगस्त को ही. इस दिन भद्रा का समय सुबह 9:08 से लेकर रात्रि 9:32 तक रहेगा.  इसलिए, लोग 28 अगस्त को सूर्योदय के बाद पूरे दिन आराम से राखी बांध सकते हैं.

क्या भद्रा में राखी बांधना अशुभ माना जाता है?

हिंदू परंपराओं में भद्रा को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल समय नहीं होता है. रक्षाबंधन की रस्म भी भद्रा के दौरान न करने की सलाह दी जाती है. मान्यताओं के अनुसार, पहले भद्रा के समाप्त होने का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद ही राखी बांधी जाती है. 

रक्षा बंधन पर कैसे बांधें राखी? जानें पूजन विधि

रक्षा बंधन के दिन सबसे पहले बहनों को सुबह जल्दी स्नान करके साफ या नए कपड़े पहनने चाहिए. इसके पश्चात पूजा स्थल की सफाई कर भगवान का ध्यान करना चाहिए. कुछ लोग इस दिन पहले ईश्वर को भी राखी बांधते हैं जैसे हनुमान जी, गणेश जी और कृष्ण कन्हैया को. इसके बाद इस दिन भाई को शुभ मुहूर्त में आसन पर बैठाएं. उनके माथे पर रोली या कुमकुम से तिलक करें. अक्षत लगाकर उसकी आरती उतारें. फिर भाई के दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधें और मिठाई खिलाएं. यदि भाई छोटा है तो उसे आशीष व प्यार दें. अगर भाई बड़ा है तो आप स्वयं उसका आशीर्वाद लें. बहन अपने भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करे. इसके बाद भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेते हैं.

रक्षा बंधन 2026 पूजा थाली में क्या रखें?

राखी की पूजा थाली को पहले से तैयार करके रखना अच्छा रहता है. इसमें आप ये चीजें रख सकती हैं:

  • राखी
  • रोली या कुमकुम
  • अक्षत यानी साबुत चावल
  • दीया, देसी घी का
  • अगरबत्ती या धूप
  • फूल
  • मिठाई
  • कलश या पानी
  • आरती की थाली
  • भाई के लिए नारियल
  • भाई की पसंद के अनुसार फल

राखी बांधते समय भाई-बहन को किस दिशा में बैठना चाहिए?

राखी बांधते समय दिशा को लेकर अलग-अलग पारंपरिक मान्यताएं हैं. सामान्य रूप से भाई को साफ आसन पर बैठाकर बहन उसके सामने बैठती है और तिलक, आरती के बाद राखी बांधती है. राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा की ओर होना चाहिए. वहीं, बहन का मुख पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए.

रक्षा बंधन का क्या है महत्व?

रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, भरोसे और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का पर्व माना जाता है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और लंबी उम्र की कामना करती है. भाई भी बहन की रक्षा का वचन देते हैं. 

रक्षा बंधन की पौराणिक कथा क्या है?

रक्षा बंधन से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं, लेकिन महाभारत काल से जुड़ी द्रौपदी और श्रीकृष्ण वाली की इस कथा के बारे में अधिक वर्णन है. इस कथा के तहत एक बार पतंग उड़ाते समय भगवान कृष्ण का हाथ कट जाता है तो द्रौपदी तुरंत अपनी साड़ी का कोना फाड़कर उससे घाव को बांधती है. इससे घाव से खून नहीं बहता है और कृष्ण जी उन्हें बोलते हैं कि तुम्हारी इस रक्षा सूत्र का मूल वो रक्षा से ही चुकाएंगे. इसके बाद वस्त्रहरण के समय आकाश से ऐसी साड़ी आई जो कभी खत्म ही नहीं हो रही थी. कहा जाता है कि यह श्रीकृष्ण की ही लीला थी, जिस वजह से दयुत सभा में द्रौपदी की रक्षा हो पाई थी.

रक्षा बंधन 2026 पर भाई-बहन को क्या गिफ्ट दें?

रक्षा बंधन पर भाई-बहन अपनी पसंद और बजट के अनुसार, एक-दूसरे को उपहार दे सकते हैं. अगर बहन को गिफ्ट देना है तो हैंडबैग, ज्वेलरी, घड़ी, कपड़े, परफ्यूम या स्किनकेयर  दे सकते हैं. वहीं, बहनें भाई को घड़ी, वॉलेट, शर्ट, जूते, परफ्यूम, गैजेट या उसकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: दिल्ली में कहां से खरीदें खूबसूरत राखी? इन बाजारों में मिलेगा शानदार कलेक्शन

 

Continue reading on the app

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 558 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के ऊपर

वैश्विक बाजार से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में गिरावट के चलते सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला. घरेलू बाजार में यह तेजी लगातार सात सत्रों की गिरावट के बाद लौटी है. इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,909.68 से 0.72 प्रतिशत यानी 558.77 अंक उछलकर 77,468.45 पर खुला, और दिन के कारोबार में एक समय इसने 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,494.79 का उच्चतम स्तर और 77,375.75 का निम्नतम स्तर छुआ.

उछाल के बाद निफ्टी 24000 के पार

वहीं, एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 24,078.30 से 0.61 प्रतिशत यानी 147.15 अंक की बढ़त के साथ 24,225.45 पर खुला, जो इंट्रा-डे ट्रेडिंग का उच्चतम स्तर रहा, जबकि 24,184.55 का स्तर दिन का निम्नतम स्तर रहा. हालांकि खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 532.60 अंक या 0.69 प्रतिशत उछलकर 77,442.28 पर ट्रेड करता नजर आया, तो वहीं निफ्टी 50 121.10 (0.50 प्रतिशत) अंक की बढ़त के साथ 24,199.40 पर कारोबार करता नजर आया. इस दौरान, व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 0.56 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

निफ्टी पर सभी सेक्टर में तेजी

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी के लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते नजर आए. निफ्टी आईटी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा, मिडस्मॉल आईटी और टेलीकॉम तथा मेटल शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली.

पिछले 12 कारोबारी सत्र में दिखा बाजार पर दबाव

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार पिछले 12 कारोबारी सत्रों से दबाव में था. हालांकि अब तकनीकी संकेतक यह दर्शा रहे हैं कि बाजार में अल्पकालिक सुधार की संभावना बन रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट कवरिंग और बेहतर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.

  • तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक, निफ्टी ने 24,060 के महत्वपूर्ण समर्थन स्तर से मजबूत वापसी की है. चार घंटे के चार्ट पर तेजी का संकेत देने वाला पैटर्न बनने से बाजार में रिकवरी की संभावनाएं बढ़ी हैं.
  • विशेषज्ञों का कहना है कि यदि निफ्टी 24,200 से 24,260 के दायरे के ऊपर टिकता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है तथा सूचकांक 24,380 से 24,540 के स्तर तक पहुंच सकता है. वहीं 24,060 का स्तर फिलहाल महत्वपूर्ण समर्थन के रूप में बना हुआ है. यदि यह स्तर टूटता है, तो निफ्टी में गिरावट बढ़कर 23,575 तक जा सकती है.

विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी जारी

निवेशक गतिविधि के मोर्चे पर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं. अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में खरीदारी जारी रखी और बुधवार को 407 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार सातवें सत्र खरीदार रहे और उन्होंने 3,973 करोड़ रुपए का निवेश किया.

  • वैश्विक बाजारों से भी समर्थन मिला. रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका दीर्घकालिक ट्रेजरी प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद पर विचार कर रहा है, जिससे उधारी लागत कम करने में मदद मिल सकती है. इस खबर के बाद वैश्विक बॉन्ड बाजार और इक्विटी बाजारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला.

एशियाई बाजारों में भी दिख रही मजबूती

एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती रही. वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए. एसएंडपी 500 सूचकांक 0.21 प्रतिशत और नैस्डैक 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. इस बीच, अमेरिका-ईरान तनाव के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई हैं. ब्रेंट कच्चा तेल लगभग 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का भाव 84.52 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा.

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक बॉन्ड यील्ड में नरमी बनी रहती है और विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहती है, तो भारतीय शेयर बाजार में निकट अवधि में और सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति निवेशकों की निगाह में बनी रहेंगी.

स्रो- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

टोक्यो ओलंपियन पर NADA का बड़ा हंटर, दूसरी बार डोप टेस्ट फेल होने पर लगा 10 साल का बैन

Shivpal Singh: टोक्यो ओलंपियन स्टार जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर NADA ने बड़ा एक्शन लिया है. डोप टेस्ट में दूसरी बार फेल होने के चलते नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन्हें 10 साल के लिए बैन कर दिया है. Fri, 21 Aug 2026 10:31:55 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | Jaipur में CJP कार्यकर्ताओं का विरोध..मचा बवाल | CJP School Inspection #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:40:11+00:00

News Ki Pathshala | कांग्रेस का ये सच क्या आपको पता है? | #shorts #vandemataram #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers