Responsive Scrollable Menu

NASA Moon Images: चांद पर SpaceX रॉकेट की टक्कर से बना 60 फीट का गड्ढा, नासा की तस्वीरों में दिखा साफ नजारा

NASA Moon Images: चांद की सतह पर भेजे गए एक रॉकेट के मलबे ने नया निशान छोड़ दिया है। स्पेस x के Falcon 9 रॉकेट का ऊपरी हिस्सा 5 अगस्त 2026 को चंद्रमा की सतह से जा टकराया था। अब  नासा के Lunar Reconnaissance Orbiter (LRO) ने इस टक्कर वाली जगह की पहले और बाद की तस्वीरें जारी की हैं, जिनसे वहां बने नए क्रेटर का आकार सामने आया है।

जनवरी 2025 में स्पेस x के Falcon 9 रॉकेट ने फायरफ़्लाई एयरोस्पेस के ब्लू घोस्ट 1 मिशन को चांद की ओर रवाना किया था। मिशन के बाद रॉकेट का ऊपरी चरण अंतरिक्ष में रह गया और उसकी कक्षा में हुए बदलावों के कारण वह धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ गया। नासा के मुताबिक सौर गतिविधि और गुरुत्वाकर्षण बलों ने इसकी राह को प्रभावित किया।

कब और कहां टकराया रॉकेट?
Falcon 9 का यह ऊपरी चरण 5 अगस्त 2026 को चंद्रमा से टकराया। यह टक्कर आइंस्टीन और बेली क्रेटर के क्षेत्र में हुई। करीब 4 टन वजनी रॉकेट का हिस्सा लगभग 5,400 मील प्रति घंटे यानी करीब 8,700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्र सतह तक पहुंचा।

टक्कर के बाद चांद की सतह पर लगभग 60 फीट यानी 18 मीटर चौड़ा नया क्रेटर बना। तस्वीरों के विश्लेषण से इसकी गहराई 10 फीट यानी करीब 3 मीटर से कम आंकी गई है।

तस्वीरों में क्या खास दिखा?
नासा की Before और After तस्वीरों में टक्कर से बने नए क्रेटर को स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता है। इसके आसपास चंद्रमा की सतह पर अलग-अलग रंग और चमक वाले निशान भी दिखाई देते हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार, टक्कर के दौरान सतह की धूल और चट्टानों का बड़ा हिस्सा उछलकर आसपास फैल गया। गहरे और चमकीले हिस्से इस बात की ओर संकेत करते हैं कि प्रभाव के कारण सतह की अलग-अलग परतों की सामग्री बाहर आई और आसपास जमा हुई।

क्या धरती के लिए था कोई खतरा?
इस घटना से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं था। नासा ने टक्कर से पहले ही स्पष्ट किया था कि रॉकेट का चंद्रमा से टकराना धरती के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा। इसका असर  चंद्र सतह और वहां भविष्य में होने वाले वैज्ञानिक अभियानों से जुड़ा है।

इस घटना ने अंतरिक्ष में छोड़े गए रॉकेट चरणों के प्रबंधन पर चर्चा जरूर तेज कर दी है। जैसे-जैसे चंद्रमा पर मिशनों की संख्या बढ़ रही है, भविष्य में ऐसे अनियंत्रित अंतरिक्ष मलबे से बचने के लिए बेहतर ट्रैकिंग और मिशन-डिस्पोजल रणनीतियों की जरूरत बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: क्या सूरज के रहस्य खुलने वाले हैं? पहली बार सामने आईं हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें, दिखे प्लाज्मा भंवर

Continue reading on the app

रूस के मिसाइल हमले में कीव में छह लोगों की मौत, 33 घायल

रूस के मिसाइल हमले में कीव में छह लोगों की मौत, 33 घायल

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक 2036 के लिए एथलीट पूल के रोडमैप पर काम शुरू, PM मोदी ने 15 अगस्त को किया था ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में ओलंपिक 2036 के लिए अभी से टैलेंट सर्च शुरू करने और खिलाड़ियों का पूल तैयार करने का ऐलान किया था. खेल मंत्रालय इस दिशा में आगे काम कर रहा है. Thu, 20 Aug 2026 23:51:09 +0530

  Videos
See all

What happened to Harry and Meghan's American dream? #UKRoyals #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T21:40:33+00:00

Harry and Meghan are returning to the UK but why now? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T21:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers