Responsive Scrollable Menu

Brahmastra 2:क्या ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में होगी दीपिका पादुकोण की एंट्री? अमृता के रोल में दिखेंगी, अयान मुखर्जी ने बनाया खास प्लान

Deepika Padukone Brahmastra 2: ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका पादुकोण को लेकर है। रिपोर्ट के मुताबिक, अयान मुखर्जी और उनकी टीम फिल्म में दीपिका को अहम किरदार में देखना चाहती है।

अमृता बनेंगी दीपिका?
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका को ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में अमृता का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया जा सकता है। हालांकि, अभी उनकी कास्टिंग को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और मेकर्स के साथ बातचीत जारी है। दीपिका की एंट्री इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि पहली फिल्म में उनकी सिर्फ एक झलक दिखाई गई थी। उन्हें शिवा की मां के किरदार में दिखाया गया था। इसके बाद से ही फैंस जानना चाहते हैं कि उनका किरदार कहानी में आगे क्या भूमिका निभाएगा।

अयान को क्यों पसंद हैं दीपिका?
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अयान मुखर्जी और उनकी क्रिएटिव टीम अमृता के किरदार के लिए दीपिका को काफी पसंद करती है। मेकर्स को लगता है कि इस रोल में एक ऐसी एक्ट्रेस की जरूरत है, जिसकी स्क्रीन पर मजबूत मौजूदगी हो और जो किरदार को गहराई दे सके। हालांकि, दीपिका की डेट्स और फिल्म के प्रोडक्शन शेड्यूल को देखते हुए उनकी कास्टिंग पर फैसला लिया जाएगा।

रणबीर के साथ फिर दिखेंगी?
‘ब्रह्मास्त्र 2’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने पुराने किरदार शिवा और ईशा के रूप में वापसी करेंगे। वहीं रणबीर के शिवा और देव के डबल रोल में नजर आने की भी खबरें हैं। ऐसे में अगर दीपिका भी फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो कहानी में उनका किरदार काफी अहम हो सकता है। खासकर पहली फिल्म में उनकी झलक को देखते हुए फैंस अब उनकी पूरी कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं।

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। रणबीर के ‘रामायण: पार्ट 2’ की शूटिंग पूरी करने के बाद इस फिल्म पर काम शुरू करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े- शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना का खौफनाक लुक OUT, ‘महाकाली’ से 24 अगस्त को आएगा बड़ा सरप्राइज

Continue reading on the app

Rajpal Yadav: ‘मुझे कोई खरीद नहीं सकता’, चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल- ‘मैं कला के नाम पर बिका’

Rajpal Yadav: राजपाल यादव इन दिनों अपनी आर्थिक और कानूनी परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं। चेक बाउंस केस के बीच एक्टर ने साफ कहा है कि पैसों से उनकी पहचान और उनका स्टारडम तय नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर के बावजूद उनका कला और सिनेमा से रिश्ता पहले जैसा ही मजबूत है।

पैसों से मुझे नहीं खरीदा जा सकता
ANI को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने अपने करियर और आर्थिक विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं और खुद को भारतीय सिनेमा का एक आर्ट स्टूडेंट मानते हैं। राजपाल ने कहा कि अगर पिछले 30-40 सालों में गांव से लेकर अब तक कई लोगों का पैसा उन पर बकाया है, तो वह रकम आखिरकार उनके घरों तक पहुंच जाएगी। उनके मुताबिक, पैसों की परेशानी उनकी पूरी जिंदगी और करियर को परिभाषित नहीं कर सकती।

आज भी 500 सेल्फी खिंचवाता हूं
राजपाल ने आगे कहा कि मुश्किल समय आने से उनका स्टारडम कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “राजपाल यादव, चाहे मुश्किल में हों या अच्छे समय में, हर एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी खिंचवाते हैं।” एक्टर ने खुद को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कोई उन्हें पैसे के दम पर नहीं खरीद सकता। उन्होंने कहा, “कोई मुझे 5 करोड़, 10 करोड़, 100 करोड़ या 250 करोड़ में नहीं खरीद सकता, क्योंकि मैं बचपन से ही कला के नाम पर बिका हुआ हूं।”

कला को बताया जिंदगी
राजपाल यादव ने अपने 26 साल के फिल्मी सफर को याद करते हुए कहा कि पैसा कभी उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा नहीं रहा। उन्होंने खुद को ‘थिएटर और फिल्मों का पुजारी’ बताया और कहा कि एक्टिंग उनके लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि जिंदगी जीने का तरीका है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 2000 से 2026 तक सिनेमा में अपने योगदान को एक प्रोजेक्ट के जरिए दिखाना चाहते हैं। इसे पूरा करने में उन्हें एक-दो साल और लग सकते हैं।

चेक बाउंस केस में क्या हुआ?
राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा राजपाल यादव का नाम चेक बाउंस से जुड़े वित्तीय विवाद में सामने आया था। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने जुलाई में उनकी दोषसिद्धि और सजा को बरकरार रखा था। कोर्ट ने उन्हें कई बार रकम चुकाने का मौका दिया था। कुछ भुगतान किए जाने के बाद उन्हें समय भी दिया गया, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। इसी मामले के चलते राजपाल को इस साल जेल भी जाना पड़ा था।

अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव हाल में ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए हैं। अब वह प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास सलमान खान की एक फिल्म और भी है।

यह भी पढ़े- सलमान खान से जुड़े 'काला हिरण' विवाद में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे निर्माता अमित जानी, क्या है वजह?

Continue reading on the app

  Sports

FIH World Cup 2026: भारतीय महिला टीम का दम जारी, इंग्लैंड को जीत से रोका, अगले राउंड में की एंट्री

भारतीय पुरुष टीम ने पहले अपने पूल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई. उसके एक दिन बाद महिला टीम ने भी अपने पूल में दूसरा स्थान हासिल किया और दूसरे राउंड में एंट्री की. Thu, 20 Aug 2026 22:20:57 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Controversy: कांग्रेस फिर कराना चाहती हैदेश का बंटवारा? | Congress | BJP | Sonia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T17:44:13+00:00

Breaking News: Congress का Jinnah प्रेम..भड़के Amit Shah! | GENZ | Omar Abdullah | Ladakh video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T17:46:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers