Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का लद्दाख दौरा रद्द, वापस आ रहे दिल्ली

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का आज गुरुवार को होने वाला लद्दाख दौरा रद्द हो गया है, वे अब दिल्ली लौट रहे हैं. गोर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर थे.दौरा रद्द होने की वजह सामने नहीं आई है.

Continue reading on the app

उत्तराखंड में पागल कुत्तों के आतंक से 10 स्कूल बंद:भारत में दूसरी बार हो रहा ऐसा, ऑनलाइन होगी पढ़ाई; घरों से डंडा लेकर निकल रहे लोग

उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ में पागल कुत्ते आक्रामक हो गए हैं और अब तक 11 लोगों को काट चुके हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 10 स्कूलों को 20 से 23 अगस्त तक चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। कुत्तों के डर से स्थानीय लोग घर से बाहर निकलते समय हाथ में डंडा लेकर चल रहे हैं। चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सरस्वत ने स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया है। हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) अभियान चला रही है। टीम अब तक 3 कुत्तों को पकड़ चुकी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि एक पागल कुत्ते ने अन्य कुत्तों को काटा, जिसके बाद क्षेत्र में यह स्थिति बनी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। JK के राजौरी में स्कूल बंद करने पड़े थे भारत के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब हिंसक कुत्तों के आतंक के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कुत्तों के आतंक के कारण 8 ग्राम पंचायतों के स्कूल एक दिन के लिए बंद करने पड़े थे। वहां लोगों की सुरक्षा के लिए CRPF भी तैनात करनी पड़ी थी। अब नारायणबगड़ में लगातार हो रहे हमलों के बाद प्रशासन को 10 स्कूल बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। रविवार से बुधवार तक ऐसे बढ़े हमले स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार और सोमवार को 3 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हुए। मंगलवार को स्कूली बच्चों समेत 4 लोगों को काटा गया, जबकि बुधवार को 4 अन्य लोगों पर हमला हुआ। इसके बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया। QRT ने 3 कुत्ते पकड़े, अभियान जारी हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) अभियान चला रही है। टीम अब तक 3 कुत्तों को पकड़ चुकी है और अन्य कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है। वहीं, पशुपालन विभाग की ओर से भी कुत्तों को रेबीज से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं। ----------------- ये खबर भी पढ़ें : हल्द्वानी में फिल्मी स्टाइल में डकैती: खुद को SOG बताकर ऑफिस में घुसे 10-12 हथियारबंद बदमाश, 8 लाख कैश, सोने की चेन और 12 मोबाइल ले उड़े हल्द्वानी में बुधवार देर रात एक बेहद सनसनीखेज डकैती का मामला सामने आया है। यहां बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र में 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने एक कमर्शियल ऑफिस में धावा बोलकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि बदमाशों ने खुद को पुलिस (SOG) की टीम बताया और तमंचे के दम पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Kuldeep Yadav vs Saransh Jain: सारांश जैन को कुलदीप यादव की जगह मौका देना है बेहद जरूरी, ये है वजह

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा? क्या इस मैच में कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को मौका मिलेगा? Thu, 20 Aug 2026 13:37:28 +0530

  Videos
See all

Truck Accident Shamli : डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक और लगी भीषण आग | Truck Fire Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T08:45:35+00:00

सनातन त्यागा, फिर भी नहीं मिली पनाह...दलित समुदाय की बेटी का रमज़ान के घर में क़त्ल | Amethi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T08:40:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers