Putrada Ekadashi 2026: कब है पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानें सही तिथि, पूजा का खास नियम और चमत्कारी मंत्र, जिसके जाप से दूर होंगे जीवन की सारी बाधाएं!
Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख और बच्चों की रक्षा की कामना से किया जाता है। इस पवित्र दिन पति-पत्नी को मिलकर भगवान विष्णु और बाल गोपाल की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से संतान संबंधी मनोकामनाएं पूरी होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।Nokia 125 4G 2nd Edition: 2.4-इंच डिस्प्ले और 1450mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, देखें फीचर्स
HMD अपने क्लासिक Nokia फीचर फोन लाइनअप को लगातार अपडेट कर रहा है। अब कंपनी के एक नए मॉडल Nokia 125 4G 2nd Edition की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। टिप्स्टर smashx_60 के मुताबिक, यह नया फीचर फोन जल्द बाजार में दस्तक दे सकता है। इसके स्पेसिफिकेशन पहले लॉन्च हुए Nokia 210 4G से काफी मिलते-जुलते बताए जा रहे हैं।
Nokia 125 4G 2nd Edition के स्पेसिफिकेशन
लीक के अनुसार, Nokia 125 4G 2nd Edition को डार्क ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 320 × 240 पिक्सल होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में आगे और पीछे दोनों तरफ 0.3MP कैमरा दिया जा सकता है। रियर कैमरे के साथ LED फ्लैश भी मौजूद होगा। हालांकि कैमरे आधुनिक स्मार्टफोन की तरह हाई-क्वालिटी फोटो के लिए नहीं हैं, लेकिन बेसिक फोटो और वीडियो कॉल जैसे कामों के लिए उपयोग किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़े-ः Realme P4s 5G की लॉन्च डेट कंफर्म: 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मचाएगा धमाल, देखें फीचर्स
64MB RAM और 128MB स्टोरेज
फोन में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। डिवाइस S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जो Nokia और HMD के कई फीचर फोन में इस्तेमाल किया जाता है। पावर के लिए इसमें 1450mAh की बैटरी दी जाएगी। फीचर फोन के हार्डवेयर और हल्के ऑपरेटिंग सिस्टम को देखते हुए बैटरी कई दिनों तक चलने की उम्मीद है, खासकर सामान्य कॉलिंग और स्टैंडबाय इस्तेमाल में।
कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं
फिलहाल Nokia 125 4G 2nd Edition की कीमत, लॉन्च डेट और पूरी कनेक्टिविटी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। हालांकि, लीक से संकेत मिलता है कि HMD अभी भी Nokia ब्रांड के तहत किफायती और टिकाऊ 4G फीचर फोन पर फोकस कर रहा है।
नया Nokia 125 4G 2nd Edition उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो स्मार्टफोन की जटिलता से दूर रहकर कॉलिंग, मैसेजिंग, बेसिक मल्टीमीडिया और लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इसकी कीमत और भारत में उपलब्धता की सही तस्वीर साफ होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Haribhoomi







