Responsive Scrollable Menu

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी ने निकाली असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर की 80 वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 22 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा, और इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। हालांकि, यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती परीक्षा की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की उम्मीद है।

महत्वपूर्ण तिथियां और श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस भर्ती से जुड़ी सभी प्रमुख तारीखें नीचे दी गई हैं:

  • शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 19 अगस्त 2026
  • विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू: 22 अगस्त 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2026
  • भर्ती परीक्षा (संभावित): दिसंबर 2026
  • साक्षात्कार (संभावित): अक्टूबर-नवंबर 2027

कुल 80 पदों के लिए वर्गवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए 29, ईडब्ल्यूएस के लिए 8, ओबीसी के लिए 18, एससी के लिए 15 और एसटी वर्ग के लिए 10 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा कुल 80 पदों में से 3 पद बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क से जुड़ी जानकारी
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 22 अगस्त को खुलेगी और उम्मीदवार 11 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे। बोर्ड ने सलाह दी है कि आखिरी दिन सर्वर से जुड़ी समस्याओं या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें।

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 तय किया गया है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी (PwBD) वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को मुख्य रूप से दो चरणों से गुजरना होगा:

  • भर्ती परीक्षा (Recruitment Test)
  • साक्षात्कार (Interview)

पाठ्यक्रम, परीक्षा योजना, मार्किंग स्कीम और अन्य भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारियां 22 अगस्त को आने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दी जाएंगी।

Continue reading on the app

'जेलर 2' को मिली सबसे बड़ी OTT डील, थलापति विजय को पछाड़ नं. 1 बने रजनीकांत, 'लियो' का टूटा रिकॉर्ड

सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' ने रिलीज से पहले ही बड़ा धमाका कर दिया है. फिल्म के डिजिटल राइट्स करीब 160 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ रकम में बिके हैं. यह तमिल सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील मानी जा रही है. इस मामले में रजनीकांत ने थलापति विजय की फिल्म 'लियो' का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Pakistan हॉकी मैच में भी हुई हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी? मैच खत्म होने के बाद दिखा ये नजारा

India vs Pakistan हॉकी वर्ल्ड कप मैच में भी हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली। हालांकि, मैच खत्म होते-होते यह भी देखने को मिला कि दोनों देशों के खिलाड़ियों ने मैच से पहले हाथ नहीं मिला था, लेकिन मैच खत्म होने के बाद हाथ मिलाए।  Thu, 20 Aug 2026 11:16:23 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | CM Dhami | BJP New Team | Anil Baluni | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T05:39:25+00:00

Weather Update: समंदर में ZERO, 21 राज्यों में तूफान | Rain Alert | Monsoon | Mayank Mishra | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T05:47:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers