Mandi Road Accident: हिमाचल की हनोगी टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 3 की मौत; 8 घायल
Himachal Mandi Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर हनोगी टनल के अंदर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
टनल के अंदर आमने-सामने भिड़े दोनों ट्रक
जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार सुबह हुआ। एक ट्रक मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक कुल्लू से मंडी की ओर आ रहा था। इसी दौरान हनोगी टनल के अंदर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग को माना जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
हादसे की सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को नगवांई अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मंडी अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक घायल की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
हादसे की जानकारी मिलते ही डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी भी मौके के लिए रवाना हुए। उन्होंने हादसे में तीन लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की जानकारी दी है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद टनल में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या किसी अन्य वजह से हुई।
धरती का अंत है निकट! प्रलय की भविष्यवणी कभी भी हो सकती है सच, इंसान के पास बचा है काफी कम वक्त
धरती के अंत की भविष्यवाणियां कई लोगों ने कई बार की है. कभी इसे लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगती है तो कभी ये समय चुपचाप निकल जाता है. सोशल मीडिया पर अब प्रलय की भविष्यवाणियों को लेकर बाजार गर्म है क्यूंकि एक के बाद एक कई लोगों ने अब जल्द ही धरती के विनाश की बात कही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









