Responsive Scrollable Menu

Stock Market Rally: IT Stocks के दम पर Sensex में 585 अंकों का उछाल, 4 वजहों से 7 दिनों की गिरावट से उबरा Nifty

Stock Market Rally सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 20 अगस्त घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की मजबूत शुरुआत हुई। लगातार सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी और चार दिनों की कमजोरी के बाद सेंसेक्स आज ग्रीन हुआ है और ये आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए। आईटी सेक्टर से इसे मजबूत सपोर्ट मिला। जानिए मार्केट में रौनक की चार मुख्य वजह

Continue reading on the app

Mouthwash Side Effects: क्या आप भी रोजाना करते हैं Mouthwash का इस्तेमाल? ये 7 Facts बदल देंगे आपकी Dental Health की आदतें

अक्सर डेंटिस्ट ब्रशिंग और फ्लॉसिंग के साथ माउथवॉश को नियमित तौर पर रोजाना रुटीन में शामिल करने की सलाह जरुर देते हैं। हालांकि, इसके ज्यादा या फिर केमिकल से भरपूर माउथवॉश के इस्तेमाल से ड्राई माउथ वॉश या फिर टिशूज के सेंसिटिव हो जाने की समस्या हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं माउथवॉश से संबंधित ऐसे 7 फैक्ट्स जिनके बारे में आपको पता नहीं होना चाहिए। यह आपको बेहतर रिजल्ट पाने में मदद करता है।

डेंटिस्ट भी नहीं हैं एकमत
डेंटिस्ट हमेशा ब्रशिंग और फ्लॉसिंग के साथ ही डेली माउथवॉश करने को कहते हैं। हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि ब्रश और फ्लॉस मुंह के हर कोने में नहीं पहुंच सकते हैं। बल्कि माउथवॉश आपकी इस मुश्किल को मिनटों में दूर कर देगा। लेकिन कुछ डेंटिस्ट इसके इस्तेमाल को लेकर ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं।

ब्रशिंग को रिप्लेस नहीं करता
वैसे यह आपके मुंह के हाइजीन को मेंटेन रखता है, लेकिन यह ब्रशिंग का ऑप्शन नहीं है। माउथवॉश से कुल्ला भर कर लेना कीटाणुओं और प्लाक को हटाने के लिए काफी नहीं। इसी बात को लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं और माउथवॉश को ही कम्प्लीट केयर मान लेते हैं।

सेंसेशन का मतलब असरदार होना नहीं
यदि आप माउथवॉश इस्तेमाल करते हैं, तो मुंह के अंदर जलन जरुरी होती है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपना काम बेहतर कर रहा है। माउथवॉश से होने वाली जलन अल्कोहल या उसमें एड किए गए फ्लेवर की वजह हो सकती है।

गुड बैक्टीरिया भी मर जाते हैं
कई माउथवॉश में एंटीमाइक्रोबायल एजेंट होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारते हैं, लेकिन यह गुड या बैड बैक्टीरिया के बीच अंतर नहीं कर पाता है। वहीं गुड बैक्टीरिया आपके मुंह की सेहत के लिए जरुरी माने जाते हैं।

खरीदने से पहले लेवल पढ़े
जब आप माउथवॉश खरीदें तो एक बार लेवल जरुर चेक करें कि उसमें अल्कोहल और सोडियम लॉरेल सल्फेट या एसएलसी तो नहीं है। अधिकतर माउथ वॉश केयर प्रोडक्ट्स में ये दो तत्व जरुर शामिल होते हैं। वहीं, ऐसा माउथवाश  देखें , जिसका अल्कलाइन पीएच हो और यह जितना ज्यादा होगा, मुंह की सेहत के लिए उतना ही बेहतर है। 

ब्लडप्रेशर पर असर
असल में मुंह के कुछ ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो भोजन से मिलने वाले नाइट्रेट्स को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। वहीं, लगातार ब्रॉड स्पेक्ट्रम वाले एंटीमाइक्रोबायल माउथवॉश इस्तेमाल करने से यह संतुलन बिगड़ सकता है। लेकिन, इस असंतुलन को सीधे माउथवॉश के इस्तेमाल से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है, अभी इस दिशा में रिसर्च चल रही है।

समस्याएं सिर्फ छुपती हैं हटती नहीं
 अगर सांसों से बदबू आ रही है, तो मसूड़ों से जुड़ी बीमारी होने का संकेत हो सकता है और माउथवॉश करने से पहले कुछ समय के लिए यह समस्या छिप जाएगी लेकिन जड़ से खत्म नहीं होती है। ऐसा होने पर माउथवॉश इस्तेमाल करने के बजाय सबसे पहले डेंटिस्ट को जरुर दिखाएं।

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच का बैन और करोड़ों का जुर्माना, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को FIFA WC फाइनल में हाथापाई की सजा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया था, जिसे स्पेन ने जीता था. फाइनल की इस हार के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाड़ियों पर हाथ उठाया था. Sat, 22 Aug 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

Meerut Viral Video: बहू-सास में चले चप्पल, शिकायत कराने पहुंची मां-बेटी से भिड़े ससुराल वाले! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T21:30:08+00:00

UP Election 2027: अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को Bulletproof Jacket! क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T21:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers