रोजाना करें कुर्मासन, शरीर के साथ मन को भी मिलेगी राहत
नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। व्यस्त दिनचर्या में अक्सर असंतुलित खान-पान और शरीरिक मूवमेंट ने होने से अक्सर शरीर से जुड़ी समस्या होना आम है, लेकिन जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर योग और खानपान पर ध्यान दिया जाए तो इससे निजात पाई जा सकती है। योग के इन्हीं आसनों में कूर्मासन योग है, जिसको करने से शरीर के साथ-साथ मन को भी शांति मिलती है।
कूर्मासन संस्कृत शब्द कूर्म से निकला है, जिसका अर्थ होता है कछुआ। इसलिए इस आसन को कछुआ योग कहते हैं। इस आसन को करने से साधक खुद को मानसिक समस्याओं से ठीक उसी प्रकार दूर कर लेता है, जिस प्रकार एक कछुआ संकट आने पर खुद को अपने कवच में छुपा लेता है। इस आसन को रोजाना करते रहने से आप मानसिक रूप से स्वस्थ होने लगते हैं।
आयुष मंत्रालय और योग ग्रंथों के अनुसार, कूर्मासन (कछुआ मुद्रा) एक उन्नत योगासन है, जिसमें शरीर की आकृति कछुए जैसी हो जाती है। इस आसन का कार्य मुख्य रूप से वात विकारों को दूर करना है। यह मुड़ी हुई रीढ़ की हड्डी को सीधा करने और उसमें रक्त संचार बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, यह मूत्र और यौन विकारों, पीठ दर्द तथा पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी उपयोगी है।
यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और पाचन तंत्र को बेहतर करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन योग ग्रंथों में भी इस आसन का वर्णन मिलता है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कुर्मासन को बेहद प्रभावी योगासन माना जाता है। यह मन को शांत करने और तनाव कम करने में मदद करता है। लगातार चिंता और मानसिक दबाव महसूस करने वाले लोगों के लिए यह आसन राहत देने वाला साबित हो सकता है। इसका अभ्यास करने से एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग शांत रहता है।
कुर्मासन करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। जिन लोगों को घुटनों, कमर, कंधे या रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या है, उन्हें यह आसन बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और गंभीर गठिया या सायटिका से पीड़ित लोगों को भी इससे बचने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
एनएस/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'इतना टैलेंट होने के बाद भी, वो इस दौर से गुजर रहा है' अश्विन का यशस्वी जायसवाल पर बयान वायरल, जानें क्या कहा?
IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच इन दिनों 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 165 रनों से जीतकर सीरीज 1-0 अपने नाम कर ली है. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, टीम इंडिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर बड़ी बात बोली है. उन्होंने जायसवाल के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है. अश्विन ने यशस्वी को लेकर क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने भारत-श्रीलंका के बीच गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कुल 37 बॉल का सामना किया था. इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाते हुए कुल 32 रनों की पारी खेली. इस पारी में जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए. वो रन लेते समय श्रीलंका के फील्डर से टकरा कर गिर गए और राहुल और वो दोनों नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हो गए. ऐसे में श्रीलंका के विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेर कर यशस्वी को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद वो इस मैच की दूसरी पारी में शून्य पर आउट हो गए.
Yashasvi Jaiswal
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 18, 2026
- 7 Ducks in 30 test matches
- Most ducks by a batter since 2024 pic.twitter.com/j7tyXMsig9
अश्विन ने जायसवाल पर दिया बड़ा बयान
अश्विन ने कहा कि, 'केएल राहुल ने अपना फॉर्म जारी रखा, वह ऐंठन के बाद बैटिंग करने आए लेकिन अपना शतक नहीं बना सके, लेकिन मुझे लगता है कि यह उनकी तरफ से शानदार था. यशस्वी जायसवाल पहली इनिंग में अनलकी रहे और जिस तरह से वह आउट हुए, वह उस पर फिर से सोच सकते हैं. दूसरी इनिंग में उनका आउट होना, वह बहुत, बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके हालिया फॉर्म ने उनका साथ नहीं दिया है. मुझे लगता है कि यशस्वी के लिए मन की स्पष्टता बहुत जरूरी है और मुझे सच में उम्मीद है कि वह उस पर वापस आ जाएगा, अपनी बैटिंग पर अच्छे से ध्यान देगा और बड़ा स्कोर करेगा. इतना टैलेंट होने के बावजूद वह इस दौर से गुजर रहा है. कोई भी इस दौर से गुजर सकता है, लेकिन यशस्वी के लिए, मैं उसके रन बनाने का इंतजार कर रहा हूं'.
भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच पांच दिनों तक चला. इस मैच में आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम को जीत मिली. टीम इंडिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 116.4 ओवर में कुल 462 रन बनाए. श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 79.4 ओवर में 284 रन बना पाई. इस आधार पर भारत को श्रीलंका पर 178 रनों की बढ़त मिली.
इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 48.5 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऐसे में श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य जीत के लिए मिला. श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करते हुए टीम 77.4 ओवर में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई और 165 रनों से मैच हार गई.
यशस्वी जायसवाल का टेस्ट रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 30 मैचों की 56 पारियों में 47.5 की औसत और 66.2 की स्ट्राइक रेट के साथ 2567 रन बनाए हैं. जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 7 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में अब तक 322 चौके और 45 छक्के दर्ज हैं. अब जायसवाल अपने इन आंकड़ों को और बेहतर करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी! वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड आया सामने, दिग्गज ने रोहित-विराट को भी दी जगह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







