Responsive Scrollable Menu

Amit Shah से मिले तमिलनाडु सीएम Vijay, चेन्नई में मुलाकात हुई, क्षेत्रीय परिषद बैठक से पहले चर्चा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक से पहले हुई, जिसमें महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमित शाह बृहस्पतिवार को चेन्नई के बाहरी इलाके कोवलम स्थित समुद्र तट के पास एक रिसॉर्ट में होने वाली दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, केरलम के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और कर्नाटक के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात मुख्यमंत्री विजय ने अमित शाह से मुलाकात की, जिसे उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया।

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद विजय की केंद्रीय गृह मंत्री के साथ यह पहली मुलाकात है। अमित शाह ने विजय के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर भी साझा की। बृहस्पतिवार को बैठक समाप्त होने के बाद अमित शाह मामल्लापुरम स्थित प्राचीन तट मंदिर परिसर भी जाएंगे।

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, तमिलनाडु और तेलंगाना के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं। केंद्र सरकार के अनुसार, यह परिषद केंद्र और सदस्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच मुद्दों और विवादों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में काम करती है। कर्नाटक-तमिलनाडु, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु-केरलम के बीच लंबे समय से नदी जल बंटवारे को लेकर विवाद है।

केंद्र ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि परिषद की बैठकों में राष्ट्रीय महत्व के व्यापक मुद्दों पर भी चर्चा की जाती है।

Continue reading on the app

Rajiv Gandhi जयंती: Sonia Gandhi, खरगे और Rahul Gandhi ने वीर भूमि पर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य पार्टी नेताओं ने बृहस्पतिवार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। खरगे ने राजीव गांधी के।योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लाखों लोगों में उम्मीद दी और भारत को 21वीं सदी की संभावनाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राजीव गांधी एक ‘‘दूरदर्शी नेता’’ थे और उनकी विरासत उन बड़े बदलावों में जीवित है, जिनका उन्होंने समर्थन किया तथा भारत के युवाओं, तकनीकी प्रगति और नए विचारों में उनके अटूट विश्वास में भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को सबसे सार्थक श्रद्धांजलि भारत की सद्भाव और मेल-मिलाप की भावना को मजबूत करना तथा बौद्धिक स्वतंत्रता, नवाचार और युवाओं की आकांक्षाओं को बढ़ावा देना होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि देश में युवाओं के बीच जारी हलचल के दौर में उनके उन फैसलों को याद करना जरूरी है, जिनसे युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ा गया।

रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर दिया। संविधान के 61वें संशोधन के जरिए मतदान की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल हुईं और नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रव्यापी व्यवस्था सामने आई।

रमेश ने इसके अलावा युवाओं के लिए संस्थागत ढांचा तैयार करने और भारत को सूचना प्रौद्योगिकी के युग में ले जाने में राजीव गांधी की भूमिका का उल्लेख किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मौजूदा समय में देश में युवाओं के बीच दिख रही बेचैनी और आकांक्षाओं के संदर्भ में राजीव गांधी की युवा-केंद्रित सोच को याद करना प्रासंगिक है। उन्होंने राजीव गांधी के योगदानों में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का भी उल्लेख किया।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह 40 वर्ष की उम्र में 31 अक्टूबर 1984 को देश के प्रधानमंत्री बने और दो दिसंबर 1989 तक इस पद पर रहे। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रशासन, शिक्षा, संचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में आधुनिकीकरण पर जोर दिया था।

वर्ष 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Kamil Mishara: श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने टी20 में छक्के-चौकों से ही बना डाले 110 रन, लगा था एक साल का बैन

श्रीलंका के दाएं हाथ के बल्लेबाज कामिल मिशारा टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले श्रीलंकाई बन गए हैं. जानिए उन्होंने क्या कमाल किया. Thu, 20 Aug 2026 14:15:11 +0530

  Videos
See all

गृह मंत्री Amit Shah से CM विजय की मुलाकात, दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T09:16:19+00:00

Lucknow News: लखनऊ में डबल मर्डर...आरोपी का स्टेटस वायरल | Crime | UP Police | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T09:10:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers