भारत का पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन, नई दिल्ली में हाई कमीशन के बाहर चलाया बुलडोजर, जानें क्यों की कार्रवाई
Pakistan High Commission: इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग पर एक्शन के बाद भारत ने भी कड़ा रुख अपनाया है. भारत ने नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर बुलडोजर चलाया है. अधिकारियों ने राजनयिक परिसर के आसपास लगाए गए सुरक्षा घेरे, ट्रैफिक बैरिकेड्स और अन्य अवरोधकों को हटा दिया है.
दरअसल, यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब पाकिस्तान ने तीन दिन पहले इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स कथित तौर पर हटा दिए थे. इसके बाद भारत की ओर से भी नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर लगाए गए अवरोधकों को हटाने की कार्रवाई की गई. अधिकारियों की इस कार्रवाई को दोनों देशों के बीच राजनयिक परिसरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े घटनाक्रम के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.
#WATCH | Delhi | Indian authorities dismantle the external security perimeter outside the Pakistan High Commission, removing traffic bollards and barricades that previously ring-fenced the diplomatic compound. pic.twitter.com/QYvbj7s7fE
— ANI (@ANI) August 20, 2026
वीजा सेक्शन के पास हुई कार्रवाई
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई की गई है. संबंधित एजेंसियों ने हाई कमीशन के पास बनी कुछ अनधिकृत संरचनाओं और अतिक्रमण को बुलडोजर से हटा दिया. जानकारी के मुताबिक, ये ढांचे पाकिस्तान मिशन के वीजा सेक्शन के पास बने हुए थे. बताया जा रहा है कि इनका निर्माण हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर किया गया था. इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर इन संरचनाओं को हटा दिया और जगह खाली करा दी.
इस्लामाबाद में क्या हुआ था?
नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई से कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में भी भारत के खिलाफ कदम उठाया गया था. पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगे पार्किंग पोल हटा दिए थे. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर दोनों देश कई बार एक-दूसरे के खिलाफ जवाबी कदम उठाते रहे हैं. इनमें राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कम करना, आने-जाने पर रोक लगाना और राजनयिक मिशन से जुड़ी सुविधाओं को सीमित करना जैसे फैसले शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: कश्मीर को सर्जियो गोर ने बताया भारत का हिस्सा तो चिढ़ गया पाकिस्तान, अमेरिकी राजदूत को कर दिया तलब
महिलाओं के लिए बिजनेस शुरू करने का शानदार मौका! बिना गारंटी मिल सकता है 5 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन
महिलाओं के लिए बिजनेस शुरू करने का शानदार मौका! बिना गारंटी मिल सकता है 5 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama








.jpg)
