Responsive Scrollable Menu

रणदीप हुड्डा ने कभी घटाया था 18 किलो वजन, बदला पूरा लुक, जानिए ‘सरबजीत’ से ‘सावरकर’ की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी

Randeep Hooda Transformation: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) आज 20 अगस्त को अपना 50वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं, बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहे हैं. 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में जन्मे रणदीप ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है. उनकी खासियत सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि किरदार की जरूरत के हिसाब से खुद को बदलने की कोशिश भी रही है. ‘मानसून वेडिंग’ से एक्टिंग करियर शुरू करने बाद उन्होंने ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’, ‘हाईवे’, ‘सुल्तान’ जैसी कई शानदार फिल्में कीं. इन फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किस्म के किरादर निभाए, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया. हालांकि, उन्होंने अपने करियर में कुछ ऐसे रोल भी निभाए हैं, जो आज भी याद किए जाते हैं. आइए इस बारे में जानते हैं.

जब ‘सरबजीत’ के लिए 28 दिनों में घटाया था 18 किलो वजन

रणदीप हुड्डा की साल 2016 में आई फिल्म'सरबजीत’ उनके करियर की सबसे शानदार फिल्मों में गिनी जाती है. उमंग कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उन्होंने एक सरबजीत नाम के कैदी का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान की जैल में बंद होता है. इस फिल्म के किरदार के लिए उन्हें बेहद कमजोर और कुपोषित कैदी जैसा दिखना था. इसी जरूरत के लिए उन्होंने सिर्फ 28 दिनों में करीब 18 किलो वजन घटा लिया था. डायरेक्टर उमंग कुमार ने उस समय बताया था कि रणदीप ने इस किरदरा में आने के लिए बेहद सख्त डाइट अपनाई थी.

बताया जाता है कि जब उनका पहला लुक सामने आया था, उस समय लोग रणदीप को पहचान तक नहीं पा रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के अलग-अलग हिस्सों में किरदार की उम्र और फिजीक को दिखाने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी में कई बार बदलाव किए थे. इस ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से उनकी काफी तारीफ हुई थी. 

‘सावरकर’ के लिए भी बदला था लुक

‘सरबजीत’ के बाद रणदीप ने साल 2024 आई फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’के लिए भी अपने लुक में चैंज किया था. इसमें उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर की रोल निभाया था. उन्होंने इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया था. सावरकर की कद-काठी और खासकर काला पानी के दौर को पर्दे पर पेश करने के लिए उन्होंने अपने लुक और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काफी काम किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस भूमिका के लिए करीब काफी वजन कम किया था. इस किरदार के लिए सिर्फ वजन घटाना ही चैलेंज नहीं था बल्कि उन्हें सावरकर की पर्सनैलिटी , बोलने के अंदाज और अलग-अलग उम्र के दौर के हिसाब से खुद ढालना भी था. यही वजह है कि उनकी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को लेकर काफी चर्चा हुई थी. 

अब ‘ईठा’ में दिखेगा रणदीप का नया अंदाज

रणदीप हुड्डा की अगली बड़ी फिल्म ‘ईठा’ है, जिसमें उनका अलग अंदाज देखने के लिए मिलेगा. इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी. फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं. वहीं, दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा प्रोड्यूसर्स हैं. रणदीप और श्रद्धा के अलावा इसमें नाना पाटेकर और अनंत जोशी भी अहम किरदार में नजर आएंगे. मेकर्स ‘ईठा’ को ऐतिहासिक, बायोपिक और म्यूजिकल ड्रामा के तौर पर पेश कर रहे हैं, जो महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ से जुड़ी हुई है. 

‘ईठा’ 4 दिसंबर को होगी रिलीज

फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई का किरदार निभा रही हैं, जबकि रणदीप हुड्डा का भी अहम किरदार है. इसका म्यूजिक अजय-अतुल जोड़ी तैयार कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ईठा’  पहले 28 अगस्त को इसी महीने रिलीज होने वाली थी लेकिन डेट चेंज करदी गई. अब फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज की जाएगी, ऐसे में इसकी टक्कर प्रभास की ‘फौजी’ के साथ हो सकती है,जो 3 दिसंबर को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: 'फिल्म की शूटिंग कर घर लौटा तो दुनिया...', पवन सिंह पहली पत्नी की मौत को यादकर फूट-फूटकर रोए

Continue reading on the app

  Sports

Video: अपनी गेंदबाजी से मैजिक करने वाले मानव सुथार ने बताया अपनी सफलता की कहानी

भारतीय क्रिकेटर ने टीम की जीत पर खुशी जताई, अपने प्रदर्शन और योगदान को सराहा। उन्होंने धैर्यपूर्ण गेंदबाजी और मुश्किल हालात में रणनीति अपनाने पर जोर दिया। टेस्ट क्रिकेट के प्रति गंभीरता और जल्दी अनुकूलन की अहमियत बताई। यह जीत टीम के लिए नई ऊर्जा लाती है। #Cricket #TeamIndia #SportsNews #2026Cricket Thu, 20 Aug 2026 19:42:26 +0530

  Videos
See all

नाग पंचमी पर ‘महिषासुर’ की सवारी? #maharajganj #upnews #mahishasur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T14:15:16+00:00

मैं कांग्रेस में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार था- Gopal Mandal #jdu #congress #gopalmandal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T14:13:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers