मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के विभागों में फेरबदल और तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में भारती जाटव ओगरे, मनीषा सेंतिया, शुचिस्मिता सक्सेना और विवेक कुमार के नाम शामिल हैं।
19 अगस्त 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेशों के तहत मुख्य रूप से उच्च शिक्षा, पर्यटन, गृह और ऊर्जा विभागों में अधिकारियों को नई पदस्थापना की गई है। यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा जारी किया गया है।
तबादला सूची और नई जिम्मेदारियां:
- भारती जाटव (भारती जाटव ओगरे): 2012 बैच की आईएएस भारती जाटव को खनिज संसाधन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
- मनीषा सेंतिया: 2013 बैच की आईएएस मनीष सेतिया को गृह विभाग से पर्यटन विभाग में अपर सचिव के पद का दायित्व सौंपा गया है
- शुचिस्मिता सक्सेना: 2016 बैच की अधिकारी शुचिस्मिता सक्सेना को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से गृह विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- विवेक कुमार: 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
तत्काल टिकट बुक नहीं हुई, पैसे भी कट गए? ऐसे मिलेगा रिफंड, बुकिंग के दौरान इन 3 गलतियों से बचें
त्योहार का सीजन है और ऐसे में ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना बड़ा टास्क हो जाता है। अगर आप भी कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं और तत्काल बुकिंग करने वाले हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan










