Responsive Scrollable Menu

गुना में छात्राओं के आक्रोश का असर: प्रभारी प्राचार्य सोनी पद से हटाए गए, जनसुनवाई में पहुंची थीं शिकायतें

गुना में छात्राओं के आक्रोश का असर: प्रभारी प्राचार्य सोनी पद से हटाए गए, जनसुनवाई में पहुंची थीं शिकायतें

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: आज यूपी-बिहार समेत इन 15 राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें दिल्ली-NCR में कैसे रहेगा हाल

Aaj Ka Mausam: देश में मानसून सक्रिय है. कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही तो कई हिस्सों में उमस से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग ने 20 अगस्त को राहत की उम्मीद दी है. गुरूवार को IMD दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

राजधानी दिल्ली में आज कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

यूपी के कई जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी मौसम खराब रहने की संभावना है. नोएडा, मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यह भी पढ़ें: देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी, जानें यूपी, बिहार और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश

बिहार के पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

झारखंड में भी मौसम बिगड़ेगा

झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. रांची में तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है.

उत्तराखंड का ये रहेगा हाल

उत्तराखंड में ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश का दौर

हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 अगस्त को शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है. संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बंगाल, पंजाब और राजस्थान में भी अलर्ट

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, कलिम्पोंग और हावड़ा में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कोलकाता में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. कई जगहों पर हवा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और बांसवाड़ा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 17 अगस्त को बदलेंगे मौसम के तेवर, यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में जबरदस्त बारिश की चेतावनी

एमपी और गुजरात में भी बारिश का जोर

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, मंदसौर, नीमच और आगर-मालवा में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भोपाल में तापमान 28 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. गुजरात के अमरेली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, छोटा उदेपुर, दाहोद, गिर सोमनाथ, नर्मदा, पंचमहल, साबरकांठा, तापी और महेसाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में फेल, नाडा ने किया सस्पेंड

Swapna Barman faces doping suspension despite retirement: 2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हेप्टाथलीट स्वप्ना बर्मन प्रतिबंधित स्टेरॉयड बोल्डेनॉन के सेवन के कारण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं. हाल में संन्यास लेने के बावजूद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी. और दोषी पाए जाने पर भविष्य में प्रतिबंध लागू होंगे. इसके साथ ही नाडा ने डोपिंग नियमों के उल्लंघन पर हॉकी खिलाड़ी मयंक शर्मा पर चार साल तथा धाविका संजना सिंह पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया है. Thu, 20 Aug 2026 21:50:56 +0530

  Videos
See all

Ladakh News: कारगिल में सड़क बंद तो सुरक्षा कर्मियों पर भड़की Gen Z लड़की! | GenZ Girl | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T16:45:06+00:00

Vande Mataram Controversy: वन्दे मातरम् विवाद पर CM Pushkar Singh Dhami ने Congress पर उठाए सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T16:45:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers