Responsive Scrollable Menu

The Traitors 2: मुनव्वर को बाहर करने वाले अभिषेक मल्हान खुद हुए बाहर, कुल्लू के आउट होते ही बचे सिर्फ 2 ट्रेटर्स!

The Traitors 2: 'द ट्रेटर्स' के लेटेस्ट एपिसोड्स में बड़ा ट्विस्ट आया है. जहां ट्रेटर कुल्लू को इनोसेंट्स (मासूम) ने पकड़कर बाहर किया, वहीं गेम के मास्टरमाइंड अभिषेक मल्हान भी आउट हो गए हैं.

Continue reading on the app

FSSAI ने United Spirits का बारामती संयंत्र वाला बिक्री आदेश वापस लिया

प्रमुख शराब विनिर्माता यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने बुधवार को कहा कि खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने महाराष्ट्र के बारामती स्थित उसके संयंत्र में निर्मित एक उत्पाद की बिक्री से संबंधित अपना आदेश वापस ले लिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने 17 अगस्त को 29 जून, 2026 का वह आदेश वापस ले लिया, जो बारामती संयंत्र में निर्मित एक उत्पाद की बिक्री से संबंधित था। कंपनी को यह आदेश 18 अगस्त को दोपहर करीब 12.40 बजे मिला।

यूएसएल ने जून के अंत में जारी एफएसएसएआई के आदेश को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। कंपनी ने एक अगस्त को इस संबंध में याचिका दायर की थी। एफएसएसएआई ने 29 जून को यूएसएल, एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड ब्रेवरीज लिमिटेड और इनब्रू बेवरेजेज की कई इकाइयों को उत्पादों में ऐसे फ्लेवर मिलाने को लेकर नोटिस जारी किए थे, जो संबंधित उत्पाद के प्राकृतिक स्वाद जैसा प्रभाव देते हैं।

बाद में एफएसएसएआई ने कहा था कि स्वाद देने वाले पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक नहीं है, लेकिन मानकीकृत पेय के प्राकृतिक स्वाद जैसा प्रभाव देने वाले फ्लेवर मिलाने पर उसकी आपत्ति है। इनमें रम में रम फ्लेवर या व्हिस्की में व्हिस्की फ्लेवर का इस्तेमाल शामिल है। यूएसएल अपने बारामती संयंत्र में मैकडॉवेल्स नंबर-1 सेलिब्रेशन मैच्योर ट्रिपल एक्स रम का उत्पादन करती है।

Continue reading on the app

  Sports

'मेरा काम ट्रॉफी जिताना है, लाइक्स व्यूज पानी नहीं', प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने सुनाई खरी-खरी

Gautam Gambhir Press Conference: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. गंभीर ने आलोचकों को करार जवाब देते हुए साफ कहा कि उनका काम टीम को चैंपियन बनाना है न कि व्यूज और लाइक्स बटोरना. कोच ने टीम के प्रदर्शन को लेकर भी बयान दिया. Sat, 22 Aug 2026 14:05:34 +0530

  Videos
See all

Imran Khan News Live | Pakistan News | Pak Former PM इमरान खान को लेकर आई बड़ी खबर | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T08:40:30+00:00

Breaking News: CJP के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज | CJP Workers Case | FIR | Jaipur Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T08:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers