7 Dogs: सलमान खान के फैन हुए ‘7 डॉग्स’ के डायरेक्टर्स! तारीफ में कही ये बात
Gardening Tips: बिना बीज बोए मिनटों में तैयार होगा हरा-भरा लॉन, जानें घास के कारपेट लगाने का आसान तरीका
How to Plant Grass in the Garden: अगर आप घर के गार्डन को जल्दी हरा-भरा बनाना चाहते हैं तो नेचुरल घास का कारपेट रोल आसान विकल्प है. बाजार में मिलने वाले इन रोल को लॉन टर्फ भी कहा जाता है. इसमें पहले से उगी घास को जड़ों और मिट्टी की परत के साथ चटाई की तरह काटकर रोल बनाया जाता है. इसे लॉन में बिछाने से पहले जमीन को अच्छी तरह तैयार करना पड़ता है. मिट्टी से पत्थर, खरपतवार और पुरानी जड़ें हटाकर 4 से 6 इंच तक खुदाई कर जैविक खाद मिलाई जाती है. जमीन समतल करने के बाद घास के रोल इस तरह बिछाए जाते हैं कि उनके किनारे आपस में अच्छी तरह मिलें. रोल लगाने के बाद घास को तुरंत पानी देना चाहिए. शुरुआती दिनों में सुबह-शाम पानी देने से जड़ें तेजी से जमीन में फैलती हैं. 2 से 3 सप्ताह तक घास पर चलने से बचना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










