Responsive Scrollable Menu

Delhi DTC बेड़े में शामिल हुईं 200 नई Electric Buses, कुल संख्या 6,800 पहुंची

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के बेड़े में, बसों की संख्या लगभग 6,800 हो गई है। इन नई 200 बसों में से 56 ‘लेडीज़ स्पेशल’ बस हैं।

गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आज शुरू की गई सभी पहल में से, महिला ‘लेडीज़ स्पेशल’ बसें मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुझे अपने छात्र दिनों के दौरान कॉलेज और घर जाने के लिए विश्वविद्यालय की विशेष बसों का उपयोग करना याद है, लेकिन पिछले 28 वर्षों से ये बसें उपलब्ध नहीं थीं। उन्होंने कहा कि इन नई बसों के शामिल होने से दिल्ली के बस बेड़े में कुल पांच हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं जबकि शेष बसें सीएनजी की हैं।

गुप्ता ने कहा कि देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में हैं। संधू ने कहा कि ‘लेडीज़ स्पेशल’ बसें परिवहन का एक सुरक्षित साधन हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत और राजघाट डिपो में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

ये पहल राजधानी में स्वच्छ, हरित और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करेंगी, साथ ही वाहन प्रदूषण को कम करने में भी मदद करेंगी। योजना के तहत, डीटीसी 15 उच्च-मांग वाले मार्गों पर ‘लेडीज़ स्पेशल’ बसों के 30 फेरे लगवाएगी और 13 मार्गों पर विश्वविद्यालय ‘लेडीज़ स्पेशल’ (यू-स्पेशल) बसों के 26 चक्कर लगवाएगी। गुप्ता ने कहा, ये बस सेवाएं नेहरू प्लेस, एम्स, साउथ एक्सटेंशन, आरके पुरम, कनॉट प्लेस, आईटीओ, दिल्ली सचिवालय, करोल बाग, कश्मीरी गेट और शिवाजी स्टेडियम जैसे प्रमुख रोजगार, शैक्षिक और संस्थागत केंद्रों तक कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी।

यू-स्पेशल सेवाएं हिंदू कॉलेज, रामजस कॉलेज, दौलत राम कॉलेज, श्री राम कॉलेज, एलएसआर, गार्गी कॉलेज और हंसराज कॉलेज सहित दिल्ली विश्वविद्यालय के कई प्रमुख संस्थानों में छात्राओं के लिए कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी। शहर के इलेक्ट्रिक परिवहन तंत्र को मजबूत करने के प्रयासों के तहत, गुप्ता ने राजघाट डिपो- एक में एक सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किया। उन्होंने कहा, हम न केवल ईवी चार्जिंग अवसंरचना बना रहे हैं बल्कि ईवी नीति के तहत सब्सिडी भी दे रहे हैं।

सरकार ने दिल्ली-करनाल मार्ग पर पांच पूरी तरह से इलेक्ट्रिक, वातानुकूलित अंतरराज्यीय बसें भी शुरू कीं। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर लेडीज स्पेशल बस सेवा महिलाओं के लिए एक विशेष उपहार है। उन्होंने कहा कि इस पहल ने महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

Continue reading on the app

Muzaffarnagar Court: 100 केस जज रविकुमार दिवाकर की अदालत से स्थानांतरित किए गए

जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविकुमार दिवाकर के समक्ष लंबित हत्या के करीब 100 मामले जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से चार माह में 10 मामलों में 22 लोगों को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद यह प्रशासनिक आदेश दिया गया है।

शासकीय वकील कुलदीप कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि न्यायाधीश दिवाकर की अध्यक्षता वाली त्वरित सुनवाई अदालत से ऐसे लंबित मामले जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिंह की अदालत में स्थानांतरित कर दिए गए हैं जिनमें मौत या आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि न्यायाधीश दिवाकर की अदालत से मौत की सजा दिए जाने की आशंका को लेकर वकीलों और वादकारियों के बीच चिंता थी। उन्होंने कहा कि जिला न्यायाधीश ने मंगलवार को प्रशासनिक आदेश जारी कर इन मामलों को अपनी अदालत में वापस मंगाने का निर्णय लिया।

पिछले चार महीनों में दिवाकर की अदालत ने 10 मामलों में फैसला सुनाया है, जिनमें कुल 22 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है।

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड के सामने होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा, गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं

Hockey World Cup 2026 में शनिवार 22 अगस्त को टीम इंडिया को मेजबान नीदरलैंड से भिड़ना है। अब यहां से गलती की कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि ये सभी मैच अब नॉकआउट की तरह ही होंगे।  Fri, 21 Aug 2026 11:43:34 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | Jaipur में CJP कार्यकर्ताओं का विरोध..मचा बवाल | CJP School Inspection #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:40:11+00:00

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana LIVE | रुबिका लियाकत ने कर दी Rashid Alvi की बोलती बंद! | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:41:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers