Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा
नोएडा में जालसाजों ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर एक कारोबारी से कथित तौर पर 1.13 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-49 निवासी कारोबारी विनीत गोयल ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, आठ दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हॉट्सऐप संदेश आया था और संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताते हुए निवेश के जरिये अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कारोबारी को ‘बीएनआई स्टॉक मार्केट कोच मुंबई’ नामक व्हॉट्सऐप समूह में जोड़ा। इसके बाद एक वेबसाइट पर उनकी पहचान पंजीकृत कराई गई।
उसने बताया कि शुरुआत में कारोबारी से 50 हजार रुपये निवेश कराए गए और कुछ समय बाद उनके खाते में नौ हजार रुपये का मुनाफा दिखाया गया जिससे कारोबारी को निवेश मंच पर भरोसा हो गया। पुलिस ने कहा, ‘‘इसके बाद जालसाजों ने उन पर अधिक रकम निवेश करने के लिए दबाव बनाया और नियमित रूप से ऐसे स्क्रीनशॉट भेजे, जिनमें निवेश की रकम और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया जाता था।’’ शिकायत के अनुसार, कारोबारी ने 14 दिसंबर को 10 लाख, 17 दिसंबर को दो बार में 30 लाख, 19 दिसंबर को 12 लाख रुपये और 31 दिसंबर को दो बार में 10 लाख रुपये समेत कई अन्य लेनदेन किए। इस तरह उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.13 करोड़ रुपये अंतरित कर दिए।
पुलिस ने बताया कि मार्च 2026 में कारोबारी ने निवेश की रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें रकम नहीं मिली। इसके बजाय जालसाजों ने और रुपये जमा करने को कहा जिसके बाद उन्हें ठगी का संदेह हुआ। उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने व्हाट्सऐप संदेशों का जवाब देना और फोन उठाना बंद कर दिया।
शिकायत के अनुसार, जून 2026 में कारोबारी को पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जालसाजों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबर, व्हॉट्सऐप समूह और वेबसाइट की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन बैंक खातों की भी जानकारी जुटा रही है, जिनमें ठगी की रकम अंतरित की गई थी।
Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया
जयपुर में पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने पति को जहर देकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत जूस में जहर मिलाकर युवक को पिला दिया।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी कविता अपने पति महेश मीणा को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। वह उसे कथित तौर पर नईनाथ धाम, बस्सी ले गई, जहां उसने जूस के गिलास में सल्फास की गोलियां मिलाकर महेश को पिला दीं। महेश की तबीयत बिगड़ने पर कविता ने अपने कथित प्रेमी गणेश मीणा को बुलाया।
पुलिस के अनुसार, गणेश मोटरसाइकिल से दोनों को जयपुर में एक स्थान पर लेकर आया। वहां कविता ने महेश की तबीयत खराब होने की जानकारी देकर उसके भाई को बुलाया। महेश को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच के बाद कविता (23) और गणेश (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







