Sunshine Pictures IPO को दूसरे दिन 18.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 20 अगस्त को बंद होगा इश्यू
फिल्म एवं टेलीविजन निर्माता-निर्देशक विपुल शाह द्वारा प्रवर्तित सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के दूसरे दिन बुधवार को 18.46 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 282 करोड़ रुपये के आईपीओ में 54,86,051 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 10,12,89,516 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। गैर-संस्थागत निवेशकों को अपने लिए आरक्षित शेयरों के मुकाबले 35.59 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
खुदरा निवेशकों के हिस्से को 21.59 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 14 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। सनशाइन पिक्चर्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 84.64 करोड़ रुपये जुटाए। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 342-360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी का आईपीओ 20 अगस्त को बंद होगा। निर्गम में 48 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे और 30.37 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इससे कुल 78.37 लाख शेयरों की पेशकश की जाएगी।
प्रवर्तक विपुल अमृतलाल शाह और शेफाली विपुल शाह ओएफएस के जरिये अपने शेयर बेचेंगे। विपुल शाह 20.31 लाख शेयर, जबकि शेफाली शाह 10.06 लाख शेयर बेचेंगी। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि में से 112.50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।
शेष राशि का इस्तेमाल कंपनी के सामान्य कारोबार के लिए किया जाएगा। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर सनशाइन पिक्चर्स का निर्गम बाद बाजार पूंजीकरण करीब 1,121 करोड़ रुपये और निचले स्तर पर करीब 1,065 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सनशाइन पिक्चर्स फिल्म और वेब सीरीज के निर्माण, विकास, निर्माण संबंधी गतिविधियों, विपणन और वितरण के कारोबार में है।
कंपनी का शेयर 25 अगस्त को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करना प्रस्तावित है।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पहले बहने क्यों जलाती हैं दीपक? जानें अग्नि और रक्षा सूत्र का कनेक्शन
Raksha Bandhan Diya Significance: रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पहले बहनें दीपक क्यों जलाती हैं? जानें राखी की थाली में दीप जलाने का महत्व और अग्नि-रक्षा सूत्र का कनेक्शन।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews








