आज सुबह की बड़ी खबरें: भारत से अमेरिका तक बड़े उलटफेर, रेलवे से तेजस्वी यादव तक अहम अपडेट
News Flash Roundup: ₹9,450 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं से लेकर तेजस्वी यादव की हिरासत और अमेरिका के $40 ट्रिलियन कर्ज तक-दुनिया में कई बड़े उलटफेर हुए। लेकिन आज की सबसे चौंकाने वाली खबर आखिर कौन-सी है?
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ किया आर्थिक पाबंदी का एलान, मदद करने वाले देशों को दी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक अभूतपूर्व "आर्थिक रूप से कुचलने वाला अभियान" शुरू करने की घोषणा की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जो देश तेहरान को "जीवन-रेखा" प्रदान करेंगे, उन्हें गंभीर आर्थिक जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वे ईरान की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने के लिए एक बड़ा नया अभियान शुरू कर रहे हैं.
उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी देश इस इस्लामिक देश की मदद करेगा या उसके साथ व्यापार करेगा, उसे "बहुत कड़ी" सज़ा दी जाएगी. बता दें कि ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का यह अभियान ऐसे समय में आया है जब युद्ध को छह महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच कोई कूटनीतिक या सैन्य समाधान अभी भी नजर नहीं आ रहा है और न ही महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता पूरी तरह से खुल पाया है.
— The White House (@WhiteHouse) August 19, 2026
मौके का फायदा नहीं उठा पाया ईरान- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने ईरान की मदद करने वाले देशों को भी गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को डील करने का जितना मौका मैंने दिया है, उतना किसी और ने नहीं दिया. दुख की बात है कि वे इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए. इसलिए, आज मैं किसी भी देश के खिलाफ अब तक की सबसे जबरदस्त आर्थिक कार्रवाई का एलान कर रहा हूं. यह अभूतपूर्व स्तर पर आर्थिक युद्ध और अलग-थलग करने की कार्रवाई होगी."
बर्बादी के कगार पर उनका देश- राष्ट्रपति ट्रंप
ट्रंप ने युद्ध के चलते ईरान को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कहा, "उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, वायुसेना बर्बाद हो गई है, मिलिट्री फैक्ट्रियां मलबे में बदल चुकी हैं, उनकी करेंसी बेकार हो गई है, और उनका देश बर्बादी की कगार पर है. आज मैं यह भी ऐलान कर रहा हूं कि जो भी देश अपने फाइनेंशियल संस्थानों, बिजनेस, एयरपोर्ट या सरकारी संस्थाओं को ईरान को किसी भी तरह की मदद देने की इजाजत देगा, उसे खुद बहुत बुरे आर्थिक नतीजों का सामना करना पड़ेगा."
ईरान के साथ सभी तरह की आर्थिक लेन-देन पर रोक
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए सभी तरह के आर्थिक लेन-देने बंद करने की चेतावनी दी. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, " तेल की तस्करी, स्वैप लाइन, कैश ट्रांसफर, एक्सचेंज हाउस, जहाजो की रजिस्ट्री, फ्रंट कंपनियां- इन सबको अभी रोकना होगा. आप जानते हैं कि आप कौन हैं. यह एक 'इकोनॉमिक D-DAY' होगा, और हमें ईरान के खतरे को अलग-थलग करने और उसे हराने के लिए अपने सभी सहयोगियों का साथ चाहिए. ये सिरफिरे लोग हार की कगार पर हैं, और ये ऐतिहासिक कदम उन्हें और दुनिया भर में आतंक फैलाने की उनकी क्षमता को पंगु बना देंगे. ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा."
पहले भी ईरान पर आर्थिक पाबंदी का किया था एलान
बता दें कि ट्रंप की हालिया घोषणा, पिछले हफ्ते अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट की उन टिप्पणियों के बाद आई है जिनमें कहा गया था कि वॉशिंगटन ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिशें तेज करेगा. इस रणनीति में अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी भी शामिल है. बेसेंट ने न्यूजमैक्स को बताया, "यह आर्थिक रूप से अलग-थलग करने का ऐसा मिला-जुला प्रयास होगा, जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा." अमेरिकी ट्रेजरी 'ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी' नाम से प्रतिबंधों का एक अभियान भी चला रही है. इसका मकसद खास उपायों के जरिए ईरान के फंडिंग के स्रोतों को रोकना है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation









