Responsive Scrollable Menu

अखिलेश यादव ने Azam Khan के ठिकानों पर ED की छापेमारी पर उठाए सवाल, भाजपा पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल में बंद वरिष्ठ सपा नेता आजम खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर सवाल उठाया और मांग की कि ईडी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार एवं उसके अधिकारियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों में छापेमारी करे। हालांकि, उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने ईडी की कार्रवाई का बचाव करते हुए आरोप लगाया कि आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना के पीछे के भ्रष्टाचार की परतें उजागर हो रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर वरिष्ठ सपा नेता को परेशान करने का आरोप लगाया।

यादव ने बुधवार को खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापामारी पर पर आरोप लगाया कि एजेंसी उन लोगों को निशाना बना रही है जिन्होंने विश्वविद्यालय बनाया, जबकि कई दूसरे मामलों में कथित भ्रष्टाचार को नजरअंदाज कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवाने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथी विश्वविद्यालय बनानेवालों के ख़िलाफ़ ईडी की छापेमारी कर रहे हैं ताकि उनके एक-दो प्रतिशत बचे हुए साम्प्रदायिक संकीर्ण सोच के कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट किया जा सके, जबकि उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। ’’ यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले में शामिल लोगों, कथित तौर पर सत्ता से जुड़े अपराधियों और कोडीन युक्त कफ सिरप के धंधे से जुड़े भाजपा के लोगों के खिलाफ ईडी के छापे मारने की मांग की।

उन्होंने मूलभूत परियोजनाओं को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा राज में बने खस्ताहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गड्ढों से भरे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे और टूटे हुए ग्रीन कॉरिडोर को लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए जो कथित तौर पर भाजपा सरकार के समय में बने। ईडी ने बुधवार को धनशोधन जांच के तहत उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली के जामिया नगर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट एवं जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर तलाशी ली। एजेंसी ने यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज एक मुकदमा दर्ज होने के बाद की है।

ईडी अधिकारियों ने निजी ठेकेदारों के जरिये सरकारी ठेके के धन को दूसरी जगह भेजे जाने और उसके बाद ट्रस्ट एवं विश्वविद्यालय की सम्पत्तियां बनाये जाने और उनमें उसके इस्तेमाल किये जाने का आरोप लगाया है। तलाशी का बचाव करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री अंसारी ने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है और अगर गलत काम साबित हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मंत्री ने कहा, ‘‘जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना के पीछे के भ्रष्टाचार की नई कहानियां अब उजागर हो रही हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया गया और गरीब लोगों एवं सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप बबूल का पेड़ बोते हैं, तो आप मीठे फल की उम्मीद नहीं कर सकते।’’ अंसारी ने यह भी आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने वक्फ संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसी संपत्तियों का दुरुपयोग न हो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय ने बलिया में एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में आरोप लगाया कि सरकार खान को निशाना बना रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, आजम खान को सरकार परेशान कर रही है। पूर्व सपा लोकसभा उम्मीदवार असीम राजा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय को ईडी ने घेर लिया है और दावा किया कि छात्रों पर भय का माहौल बनाने एवं प्रवेश को हतोत्साहित करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ सपा नेता सतनाम सिंह मट्टू ने भी कार्रवाई पर सवाल उठाया तथा आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के अंदर कुछ लोगों ने ईडी अधिकारी होने का दावा किया लेकिन अपनी पहचान नहीं बताई।

उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर में प्रवेश करने वाले छात्रों से उनके मोबाइल नंबर मांगे जा रहे थे और इस कार्रवाई को अवैध बताया। ईडी अधिकारियों के अनुसार, जांच निजी ठेकेदारों के माध्यम से सरकारी अनुबंध निधि के कथित हेरफेर और उसके बाद के उपयोग से संबंधित है, जिसमें लखनऊ मुख्यालय वाले ट्रस्ट और विश्वविद्यालय की संपत्ति बनाना भी शामिल है। विश्वविद्यालय हाल में एक और विवाद में उलझ गया था जब रामपुर विकास प्राधिकरण ने अनुमोदित भवन योजना के बिना निर्माण का आरोप लगाते हुए इसकी 40 इमारतों में से 38 को ध्वस्त करने का निर्देश दिया था।

प्रस्तावित विध्वंस पर बाद में संभागीय आयुक्त ने रोक लगा दी।

Continue reading on the app

Kolkata Hotel Fire में पत्रकार Debashish Datta की मौत, परिवार के 3 सदस्य भी मारे गए

पत्नी के इलाज के लिए भारत आए बांग्लादेशी पत्रकार देबाशीष दत्ता और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य उन नौ लोगों में शामिल हैं, जिनकी मध्य कोलकाता के एक होटल में लगी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, देबाशीष (37) अपनी पत्नी अफसाना शिरमीन (25), बेटे स्वर्णाशीष (4) और ससुर अकरम अली (64) के साथ तीन अगस्त को भारत आए थे। पुलिस ने बताया कि अफसाना के इलाज के लिए देबाशीष उन्हें और अपने बेटे को लेकर बेंगलुरु गए थे, जबकि अकरम कोलकाता में ही रुके थे।

पुलिस के अनुसार, देबाशीष अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेंगलुरु से कोलकाता लौटे और अकरम के साथ 15जी मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित ‘शिखा इन’ होटल में ठहर गए। पुलिस ने बताया कि ‘शिखा इन’ होटल में मंगलवार देर रात लगी आग में देबाशीष, अफसाना, स्वर्णाशीष और अकरम की मौत हो गई। कुश्तिया जिले के अरुआपारा के रहने वाले देबाशीष ने बांग्लादेश के कई अखबारों के लिए काम किया था, जिनमें ‘आजकेर पत्रिका’ और ‘आजकेर आलो’ शामिल हैं।

उनकी आठ साल की बेटी परिवार के साथ भारत नहीं आई थी। कोलकाता स्थित बांग्लादेशी उप उच्चायोग ने बताया कि ‘शिखा इन’ होटल में लगी आग में पांच बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। बांग्लादेशी उप उच्चायोग के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के बारे में जानकारी जुटाने तथा घायलों को जरूरी चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए।

Continue reading on the app

  Sports

भारत का हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर का शेड्यूल आया सामने, नीदरलैंड-अर्जेंटीना से टक्कर

भारतीय हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज में दो मुकाबले जीतकर अगले राउंड में जगह बना ली है, जहां उसका सामना नीदरलैंड और अर्जेंटीना से होगा। Thu, 20 Aug 2026 19:45:17 +0530

  Videos
See all

मैं कांग्रेस में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार था- Gopal Mandal #jdu #congress #gopalmandal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T14:13:56+00:00

नाग पंचमी पर ‘महिषासुर’ की सवारी? #maharajganj #upnews #mahishasur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T14:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers