Responsive Scrollable Menu

राहुल बोले- पीएम मोदी का सियासी अंत हो चुका है:उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है, CWC मीटिंग में बोले- सरकार बैकफुट पर

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी का सियासी अंत हो चुका है। मोदी का शासन आखिरी दौर में है। इनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने ये बातें नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कहीं। राहुल ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह बैकफुट पर है। विपक्ष को सरकार के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना चाहिए। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 88 नेता शामिल हुए। संसद सत्र खत्म होने के बाद CWC की पहली बैठक CWC की यह बैठक संसद सत्र खत्म होने के बाद पहली बार हुई। इसमें देश की राजनीतिक स्थिति के साथ युवाओं का भविष्य, राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे की जवाबदेही और भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। खड़गे ने कहा कि सरकारी नीतियों के कारण युवाओं को ‘गहरी निराशा’ की स्थिति में धकेला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांप्रदायिक राजनीति और ‘रेवड़ी संस्कृति’ की दौड़ के बीच शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों की अनदेखी की गई। कांग्रेस की बैठक में 6 मुद्दों पर चर्चा… 1. मोदी सरकार और 2029 की राजनीति: राहुल गांधी ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी का शासन “अंतिम दौर” में है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सरकार के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाने को कहा। 2. युवाओं की शिक्षा और रोजगार: मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने युवाओं के लिए एजुकेशन टू एप्लॉयमेंट रोडमैप बनाने की मांग की। 3. स्कूल बंद होने का मुद्दा: खड़गे ने दावा किया कि हाल के वर्षों में 94 हजार स्कूल बंद हुए हैं। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या बताया। 4. राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे का हिसाब: खड़गे ने राम मंदिर ट्रस्ट को मिले पैसे, सोने और अन्य दान की पारदर्शिता पर सवाल उठाया। उन्होंने दान के इस्तेमाल और हिसाब-किताब की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। 5. चीन और सीमा सुरक्षा: बैठक में भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और सरकार से जवाबदेही की मांग की गई। 6. कांग्रेस की आगे की रणनीति: बैठक में संसद सत्र के बाद देश की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की गई और सरकार के खिलाफ कांग्रेस के रुख को और आक्रामक बनाने पर जोर दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 2nd Test: कुलदीप यादव ड्रॉप, सारांश जैन का डेब्यू, कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया में भारी बदलाव के आसार

Saransh Jain Test Debut: कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सारांश जैन भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं. श्रीलंका पर मिली 165 रन की जीत के बाद भारत के पास सीरीज में 1-0 की लीड है. माना जा रहा है कि सारांश को प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की जगह मौका मिलेगा. Thu, 20 Aug 2026 08:43:05 +0530

  Videos
See all

गाजियाबाद में नहीं बचेगा कोई अपराधी | Ghaziabad Encounter | UP Police | Vijay Nagar | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T03:11:59+00:00

America on PoK and Kashmir: आ गई बहुत बड़ी खबर! | Pakistan | India | Breaking News | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T03:12:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers