Mirror Vastu : घेर लेगी आफत, हो जाओगे बर्बाद...क्या आपने भी बेडरूम में लगा रखा है शीशा? जानिए वजह
Bedroom Mirror Vastu : घर में लगा शीशा न सिर्फ चेहरा देखने के काम आता है बल्कि घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है. वास्तु शास्त्र में शीशे को खास स्थान दिया गया है. इसके हिसाब से अगर शीशा गलत जगह पर लगा हो तो इसका असर घर की सुख-शांति और पॉजिटिविटी पर भी पड़ता है. कई लोग बिना सोचे-समझे कहीं भी शीशा लगा लेते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. लोकल 18 से फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि घर में शीशा हमेशा उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में लगाएं. इन दिशाओं में लगा शीशा शुभ माना जाता हैं. इससे भाग्य में वृद्धि होती है, जीवन में तरक्की आती है. बेडरूम में शीशा लगाने से बचना चाहिए. ऐसा शीशा जिसमें सोते समय अपना चेहरा दिखाई दे, गलती से भी न लगाएं. अगर बेडरूम में पहले से शीशा लगा हुआ है तो उस पर पर्दा लगा दें. जब जरूरत हो तब पर्दा हटाकर इस्तेमाल करें और बाद में फिर ढक दें. किचन में भी शीशा नहीं लगाना चाहिए. घर के मुख्य दरवाजे के सामने और दक्षिण दिशा में भी शीशा लगाना वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं माना जाता.
भगवान राम ने सपने में दिए दर्शन! फिर नोएडा के युवा एथलीट ने लगा दी अयोध्या तक की दौड़, पढ़ें कहानी
कोमल ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा कि मैंने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह पाने के लिए साहसिक दौड़ करने का मन बनाया था. उसी के अनुसार अपने कोच राजेंद्र यादव की निगरानी में इसकी तैयारी शुरू करी थी. अभी वह अयोध्या पहुंची हैं. पूरी यात्रा के दौरान कोमल भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाएंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









.jpg)

