Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया से पीएम मोदी का अंदाज हुआ वायरल, महिला कैमरापर्सन के इशारे पर दिया ऐसा रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए हुए हैं। यहां वो मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम पहुंचे जहां उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। यहां वह भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, भाषण के बीच मंच पर पीछे खड़ी हुई एक महिला कैमरापर्सन हाथ से कुछ इशारे कर रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे की तरफ देख रहे थे लेकिन तभी उन्होंने कैमरा पर्सन के इशारे के नोटिस किया और अचानक पीछे मुड़कर देखने लगे। तभी महिला ने उनकी तस्वीर क्लिक कर ली। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी स्टेज पर थे। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी का रिएक्शन वायरल

प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान करीब 30000 भारतीय मूल के लोग मौके पर मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम भाषण दे रहे हैं इस बीच पीछे खड़ी हुई महिला कैमरा पर्सन सामने की और इशारा करती है। शायद महिला सामने खड़े हुए व्यक्ति से तस्वीर लेने के बारे में बोल रही होती है। इतने में पीएम मोदी पीछे मुड़कर महिला को देखने लगते हैं और वो उनकी तस्वीर क्लिक करती है। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर थे जिससे वायरल हो रहा है।

 

गूंजने लगे मोदी मोदी के नारे

इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय के हजारों लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचे थे। यहां मोदी मोदी के नारे भी सुनाई दिए। कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्टेडियम में कई बड़े कार्यक्रम देखे लेकिन इससे पहले इस तरह का आयोजन नहीं देखा। स्टेडियम में दिखाई दे रही एनर्जी भारत और ऑस्ट्रेलिया की मजबूत साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण है।

तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया गए पीएम

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 सालों में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए हैं। इस तरह से दोनों देशों के संबंधों में लगातार मजबूती देखने को मिली है। दोनों देशों के भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि बच्चे स्कूल से ऑस्ट्रेलियन टाइम के मुताबिक घर पहुंचते हैं। लेकिन भारत में नाना नानी वीडियो कॉल पर उनका इंतजार करते हैं। ये दोनों देशों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।

Continue reading on the app

Big B ने दिया अगस्त्य नंदा की फिल्म Ikkis का रिव्यु, दादा नहीं दर्शक के तौर पर बताया कैसी है फिल्म

Big B ने दिया अगस्त्य नंदा की फिल्म Ikkis का रिव्यु, दादा नहीं दर्शक के तौर पर बताया कैसी है फिल्म

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: नितीश राणा की दिल्ली प्रीमियर लीग में विस्फोटक बैटिंग, फिर भी हारी टीम, सेंट्रल दिल्ली किंग्स की रोमांचक जीत

Delhi Premier League 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 21 रन से हरा दिया. मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली की टीम 211 रन ही बना पाई. Sun, 23 Aug 2026 08:09:24 +0530

  Videos
See all

America Entry in PoK LIVE: पाक में मिलिट्री विमान उतरे! | Pakistan | China | Turkey | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T03:44:14+00:00

Aaj Ki Taaza Khabar : Sugar Price | BJP | CJP Clash | Vande Mataram | Sonia Gandhi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T03:39:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers