Responsive Scrollable Menu

शेड नेट में मूली की खेती का कमाल, कीड़ों का खतरा कम और 40 दिन में तैयार फसल

Jehanabad Farmer Abhishek Kumar Success Story: बिहार में खरीफ सीजन में जहां किसान धान की खेती पर ज्यादा निर्भर रहते हैं, वहीं जहानाबाद के युवा किसान अभिषेक कुमार कम समय में बेहतर रिटर्न देने वाली फसलों पर फोकस कर रहे हैं. उन्होंने इस बार शेड नेट में 10 कट्ठे में बरसाती मूली की खेती शुरू की है, जो करीब 40 दिनों में तैयार हो जाती है. अभिषेक के मुताबिक, बरसात के मौसम में मूली की मांग बढ़ने से किसानों को अच्छा भाव मिल सकता है. उन्होंने बताया कि करीब ₹2,000 की लागत में खेती करके मेहनत खुद करने पर ₹20,000 तक की कमाई संभव है.

Continue reading on the app

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC ऑफिस में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, 5 बार विधायक रहे

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित TMC कार्यालय में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक कार्यालय से एक नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल आशीष बनर्जी लंबे समय तक रामपुरहाट की राजनीति में बड़ा नाम रहे। वह 2001 से 2021 तक लगातार पांच विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। ममता बनर्जी सरकार में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं और बाद में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे। हालांकि 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार ध्रुबा साहा से हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हार के बाद भी वह पार्टी की गतिविधियों में जुड़े हुए थे।

पार्टी ऑफिस में मिला शव

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह रामपुरहाट के हत्तलापारा इलाके में मौजूद तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में आशीष बनर्जी का शव मिला। यह कार्यालय उनके घर के पास ही बताया जा रहा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच की। पुलिस ने जरूरी सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर पुलिस फिलहाल हर पहलू की जांच कर रही है। मौके से मिले कथित सुसाइड नोट में आशीष बनर्जी ने लिखा बताया जा रहा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने से पहले इस नोट को लेकर किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है।

आशीष बनर्जी की राजनीतिक पहचान काफी पुरानी थी

दरअसल आशीष बनर्जी की राजनीतिक पहचान काफी पुरानी थी। वह रामपुरहाट सीट से पांच बार विधायक रहे और ममता बनर्जी के भरोसेमंद नेताओं में उनकी गिनती होती थी। ऐसे में उनकी अचानक मौत की खबर से स्थानीय TMC कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी हलचल है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले उनकी गतिविधियां कैसी थीं और वह पार्टी कार्यालय तक कब पहुंचे थे।

5 बार विधायक रहे आशीष बनर्जी

बता दें कि आशीष बनर्जी ने 2001 में पहली बार रामपुरहाट विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2006, 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। इस तरह वह पांच बार इस सीट से विधायक चुने गए। तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें ममता बनर्जी की सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी मिली। वह स्कूल शिक्षा और कृषि जैसे विभागों से जुड़े मंत्री भी रहे। 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान वह TMC उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी के समर्थन में प्रचार करते भी नजर आए थे। हालांकि इसके कुछ समय बाद उन्होंने पार्टी में अपने संगठनात्मक पदों से हटने का फैसला किया।

Continue reading on the app

  Sports

Sri Lanka को नए स्पिनरों पर भरोसा करना होगा: कोच Pial Wijetunge का मानना

भारत के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार का पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा श्रीलंका को यह याद दिलाने के लिए काफी था कि गॉल का किला अब अभेद्य नहीं रहा। इससे यह सवाल भी पैदा हो गया कि आखिर उस टीम के साथ ऐसा क्या हो रहा है जिसका स्पिन गेंदबाजी कभी मजबूत पक्ष हुआ करता था और जिसके पास कभी मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ जैसे स्पिनर हुआ करते थे। गॉल में श्रीलंका को हराना किसी भी टीम के लिए सबसे कड़ी चुनौती रही है।

श्रीलंका ने इस मैदान पर खेले गए 50 टेस्ट मैच में से 27 मैच में जीत हासिल की है। लेकिन अब ऐसा नहीं लगता है। भारत से 165 रन की हार से एक साल पहले इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर क्लीन स्वीप किया था।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

कभी श्रीलंका का इस मैदान पर अपने स्पिन गेंदबाजों के दम पर दबदबा बना रहता था लेकिन अब लगता है कि उसके वह दिन लद चुके हैं। लेकिन श्रीलंका के ‘हाई परफार्मेंस सेंटर’ में स्पिन गेंदबाजी के कोच पियाल विजेतुंगे का मानना है कि उनकी टीम के पास पर्याप्त प्रतिभा है जो देश के गौरवशाली दिनों को लौटाने में सक्षम है। विजेतुंगे ने पीटीआई से कहा,‘‘मुरली और रंगना की जगह भरना आसान नहीं है।

उनका कोई सानी नहीं है। उनके अनुभव और कौशल की बराबरी आसानी से नहीं की जा सकती। इस तरह के गेंदबाज मिलना आसान नहीं होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें अपने नए स्पिनरों पर भरोसा करना होगा, जिनके पास लंबे समय तक खेलने के लिए पर्याप्त प्रतिभा है।

इसे भी पढ़ें: WTC Points Table की रेस में पिछड़ा Sri Lanka, India के खिलाफ 2nd Test से पहले 3 स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर

लगातार मैच खेलने से उनका प्रदर्शन बेहतर होता जाएगा।’’ श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में केशारा नुवांता को पदार्पण का मौका दिया और इस 25 वर्षीय ऑफ-स्पिनर ने मैच में चार विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विजेतुंगे का मानना ​​था कि नुवांता में लंबे समय तक खेलने की पर्याप्त क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘‘वह विशिष्ट प्रतिभा का धनी है।

उसे धैर्य बनाए रखने और अच्छे मार्गदर्शन की जरूरत है। उसने टेस्ट मैच से पहले अभ्यास मैच (एसएनएलसी इलेवन बनाम भारत) में अच्छा प्रदर्शन किया और उसे राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई। वह लंबे कद का खिलाड़ी है और आसानी से ऑफ-स्पिन और टॉप-स्पिन कर सकता है।’’ विजेतुंगे ने कहा, ‘‘लेकिन अभी उसके करियर के शुरुआती दिन हैं और लगातार मैच खेलने से उसके प्रदर्शन में निखार आता जाएगा।’’ कुछ समय पहले तक श्रीलंका के पास लसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीण जयविक्रमा जैसे स्पिनरों की एक नई पीढ़ी थी।

इसे भी पढ़ें: KL Rahul बोले: Sri Lanka पर जल्द जीत की वजह बारिश का डर था, भारत 165 रन से जीता।

अब 27 वर्षीय जयविक्रमा ने 2021 और 2022 के बीच पांच टेस्ट मैच खेले और 25 विकेट लिए, जबकि अब 29 वर्षीय एम्बुलडेनिया ने 2019 और 2022 के बीच 17 टेस्ट मैच खेले और 71 विकेट हासिल किए। इन दोनों ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पिछले चार वर्षों में विभिन्न कारणों से उन्हें दरकिनार कर दिया गया है। हालांकि विजेतुंगे ने उम्मीद नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उनके लिए दरवाजे बंद हैं। अगर वे घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम में जगह बना सकते हैं।’’ विजेतुंगे ने कहा, ‘‘हमारे पास कई उभरते हुए स्पिन गेंदबाज हैं जिनमें त्रावीन मैथ्यू, विश्व लाहिरू, वानूजा साहन, आकाश विग्नेशवरन आदि शामिल हैं। हमें उनसे काफी उम्मीद है।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:55 +0530

  Videos
See all

ICICI Bank Officer Murder: दिव्या मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी ने बहन को भी मारा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T13:15:16+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: Vande Mataram पर सियासत का नया बंटवारा! | Sonia Gandhi | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T13:17:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers