Responsive Scrollable Menu

दिल्ली मेट्रो का कार्ड हो गया खराब? जानें डैड से नए कार्ड में बैलेंस ट्रांसफर करने का सबसे आसान तरीका

Delhi Metro Card Damaged Balance Transfer Process: दिल्ली मेट्रो में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं और ज्यादातर यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड सफर का सबसे सुविधाजनक जरिया है. लेकिन कई बार कार्ड जेब में दबने से मुड़ जाता है, उसमें दरार आ जाती है या फिर उसकी अंदरूनी चिप काम करना बंद कर देती है. ऐसी स्थिति में जब यात्री एएफसी गेट पर कार्ड पंच करते हैं तो वहां अनरीडेबल लिखा आता है. ऐसे में कार्ड में जमा पैसे को लेकर चिंता होना लाजमी है, लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपने यात्रियों को पुराने या खराब कार्ड का बैलेंस नए कार्ड में ट्रांसफर करने का पूरा मौका देता है.

अगर आपका मेट्रो स्मार्ट कार्ड भी पूरी तरह डैड या खराब हो चुका है, तो आपको अपना पैसा डूबने की बिल्कुल फिक्र नहीं करनी चाहिए. डीएमआरसी के नियमों के मुताबिक, आप बहुत ही आसान तरीके से अपने पुराने कार्ड का बचा हुआ बैलेंस नए एक्टिव मेट्रो कार्ड में शिफ्ट करवा सकते हैं. इसके लिए आपको बस एक सही तरीका और प्रक्रिया अपनानी होती है.

मेट्रो स्टेशन जाने से पहले रखें 2 जरूरी सामान

पुराने कार्ड से नए कार्ड में पैसा ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपके पास दो चीजों का होना बहुत जरूरी है. पहली चीज वह खराब या टूटा हुआ मेट्रो कार्ड, जिसका बैलेंस आप ट्रांसफर कराना चाहते हैं. दूसरी चीज एक नया और चालू मेट्रो स्मार्ट कार्ड, जिसमें आप पुराना पैसा मंगाना चाहते हैं. अगर आपके पास दूसरा चालू कार्ड नहीं है, तो आप स्टेशन के काउंटर से नया कार्ड भी खरीद सकते हैं.

बैलेंस ट्रांसफर कराने की आसान स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

इस काम के लिए आपको डीएमआरसी के किसी बड़े दफ्तर के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. यह काम आपके नजदीकी किसी भी मेट्रो स्टेशन पर ही पूरा हो जाता है. सबसे पहले अपने नजदीकी दिल्ली मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर पर जाएं. वहां मौजूद कर्मचारी को अपना खराब कार्ड दें. कर्मचारी अपने पास मौजूद कार्ड रीडर मशीन में रखकर यह जांच करेंगे कि कार्ड फिजिकली या टेक्निकली खराब है.

कार्ड की खराबी की पुष्टि होने के बाद कर्मचारी आपको एक रिफंड या बैलेंस ट्रांसफर फॉर्म देगा. इस फॉर्म में आपको अपना नाम, चालू मोबाइल नंबर और पुराने कार्ड का नंबर ध्यानपूर्वक भरना होगा. फॉर्म भरने के बाद आपको अपना खराब हो चुका कार्ड वहीं कस्टमर केयर काउंटर पर जमा कर देना होगा. इसके बाद आपको अपना दूसरा चालू मेट्रो कार्ड कर्मचारी को देना होगा. कर्मचारी अपने सिस्टम में आपके नए कार्ड को पुराने कार्ड के बैलेंस से लिंक कर देगा.

यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro Suicide: चलती मेट्रो के सामने अचानक कूदकर दी युवक ने जान, येलो लाइन की सेवाएं ठप

पैसा नए कार्ड में कब और कैसे क्रेडिट होगा?

काउंटर पर फॉर्म और खराब कार्ड जमा करते ही तुरंत पैसा नए कार्ड में नहीं आता है. इसके लिए डीएमआरसी की एक तय व्यवस्था है. पुराने कार्ड का असली बैलेंस जांचने और उसे सेंट्रल सर्वर से प्रोसेस होने में लगभग 7 दिनों का समय लगता है. इसलिए प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको 7 दिनों तक इंतजार करना पड़ता है.

7 दिन पूरे होने के बाद आप अपना नया मेट्रो कार्ड लेकर किसी भी मेट्रो स्टेशन पर जाएं. वहां स्टेशन परिसर या एएफसी गेट के पास लगी कार्ड चेक करने वाली एवीएम (AVM) मशीन पर अपना नया कार्ड रखें. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे टॉपअप बटन को दबाएं. बटन दबाते ही आपके पुराने डैड कार्ड का पूरा पेंडिंग बैलेंस आपके नए कार्ड में अपने आप क्रेडिट हो जाएगा. इस तरह बिना किसी नुकसान के आपका पुराना पैसा नए कार्ड में आ जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 24 जुलाई से 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, यात्रा से पहले जान लें पूरी जानकारी

Continue reading on the app

Bihar Train Fire: बिहार के सासाराम में पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख पुकार

Bihar Train Fire: बिहार के सासाराम में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो. दरअसल, सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 के इंजन और उससे जुड़े कोच में भीषण आग लग गई. हादसा सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुआ. आग लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई. इस दौरान ट्रेन से आग की लपटें और घना धुआं निकलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई. घटना के रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. दमकल की कई गाड़ियों और रेलवे प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक ट्रेन के कोच चलकर खाक हो गए. इस घटना में अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है.

गहरी नींद में सो रहे थे यात्री

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन सोमवार तड़के जैसे ही सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा, कुछ ही देश में इंजन से आग की तेज लपटें निकलने लगी. जिससे पास की बोगी को भी अपनी चपेट में ले लिया. जिस वक्त ट्रेन में आग लगी उस समय यात्री गहरी नींद में थे. आग की लपट और धुएं का पता चलते ही बोगी में चीख-पुकार मच गई. उसके बाद यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया. हालांकि स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. वरना कई लोगों की जान भी जा सकती थी.

करीब ढ़ाई घंटे में पाया गया आग पर काबू

आग लगने की इस घटना से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ. ट्रेन के कोच में आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों ने सुबह करीब 5:30 बजे आग पूरी तरह से काबू पा लिया. उसका बाद सुबह 6 बजे से इस रूट पर रेल यातायात सामान्य हो सका.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

धोनी से भी चतुर है ये भारतीय पेसर! मोइन अली ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे शातिर क्रिकेटर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मोइन अली का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी नहीं, बल्कि आईपीएल गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा दुनिया में सबसे बेहतर क्रिकेट की समझ रखते हैं. मोइन अली लंबे समय तक आईपीएल में धोनी की कप्तानी में खेले और भारत के इस पूर्व दिग्गज को सबसे चतुर खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन मोइन को ऐसा नहीं लगता है. Mon, 3 Aug 2026 08:09:10 +0530

  Videos
See all

Bengal News : TMC के बागी गुट पर पहली बार कैमरे के सामने इतनी बड़ी बात बोल गए Shatrughan Sinha | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T02:45:30+00:00

Bankipur Bypoll Voting: बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट पर बड़े अपडेट्स! | BJP vs Jan Suraaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T02:45:26+00:00

Salt Viral Video: नमक उत्पादन में जुटे मजदूर, मानसून की तैयारी | #shorts #shortvideo #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T02:47:10+00:00

Pappu Yadav Attack News:पप्पू यादव पर हमले का आरोपी हैप्पी शर्मा क्या-क्या बोला ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T02:46:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers