Responsive Scrollable Menu

वेस्टइंडीज ने पहले दिन बनाए 239/5:ग्रीव्स-चेज की नाबाद साझेदारी; पाकिस्तान के स्पिनर्स को मिली सफलता, पेसर्स रहे बेअसर

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वीन्स पार्क ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान टीम ने मजबूत शुरुआत की। बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 239 रन बनाए। जस्टिन ग्रीव्स अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे। उनके साथ कप्तान रोस्टन चेज भी क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान की ओर से स्पिनरों ने शुरुआती सफलता दिलाई, लेकिन निचले क्रम ने टीम की वापसी नहीं होने दी। अब्बास को बाहर रखने पर उठे सवाल, ओपनर्स ने दिलाई तेज शुरुआत मैच से पहले पाकिस्तान ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया। इस फैसले पर पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने सवाल उठाए। वेस्टइंडीज के ओपनर्स ने इसका फायदा उठाते हुए 9.5 ओवर में 49 रन जोड़ दिए। हालांकि, बारिश से पहले आखिरी गेंद पर मोहम्मद अली ने तागेनरायन चंद्रपॉल को फाइन लेग पर कैच कराकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। बारिश के बाद स्पिनर्स ने बदला मैच का रुख बारिश के बाद पिच से स्पिनरों को मदद मिलने लगी। कप्तान बाबर आजम ने अली उस्मान और साजिद खान को आक्रमण पर लगाया। अली उस्मान ने ब्रैंडन किंग को एलबीडब्ल्यू आउट कर टेस्ट करियर का पहला विकेट हासिल किया। इसके बाद साजिद खान ने कावेम हॉज को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। दोनों फैसलों में पाकिस्तान ने सफल डीआरएस लिया। उबेद शाह को मिला पहला टेस्ट विकेट शाई होप और अमिर जांगू ने चौथे विकेट के लिए तेजी से रन जोड़े और पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। होप ने कवर के ऊपर शानदार छक्का भी लगाया। इसके बाद डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज उबेद शाह ने अमिर जांगू को विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच कराकर टेस्ट क्रिकेट का पहला विकेट लिया। हालांकि, वह पूरे दिन महंगे साबित हुए। ग्रीव्स और चेज ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर फेरा पानी चायकाल के बाद मोहम्मद अली ने शाई होप को बोल्ड कर पाकिस्तान को पांचवीं सफलता दिलाई। इसके बाद लगा कि पाकिस्तान जल्द पारी समेट सकता है, लेकिन जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान रोस्टन चेज ने संभलकर बल्लेबाजी की। ग्रीव्स ने शानदार अर्धशतक लगाया और चेज के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम का स्कोर 239/5 तक पहुंचाया। पहले दो सत्र में असरदार दिखे पाकिस्तान के स्पिनर्स दिन के अंत तक पिच से कम मदद मिलने के कारण ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके।

Continue reading on the app

Parliament Monsoon Session Live | Amit Shah | अमित शाह का शुरू हुआ भाषण ! | Rahul Gandhi | PM Modi

Parliament Monsoon Session Live | Amit Shah | अमित शाह का शुरू हुआ भाषण ! | Rahul Gandhi | PM Modi | Anti Paper Leak Bill | Loksabha | Amit Shah Speech In Loksabha | Breaking News | Hindi News Live | BJP | Priyanka Gandhi #amitshah #parliamentmonsoonsession2026 #rahulgandhi #pmmodi #priyankagandhi #loksabha #live #livestream #timesnownavbharat #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

धोनी से भी चतुर है ये भारतीय पेसर! मोइन अली ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे शातिर क्रिकेटर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मोइन अली का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी नहीं, बल्कि आईपीएल गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा दुनिया में सबसे बेहतर क्रिकेट की समझ रखते हैं. मोइन अली लंबे समय तक आईपीएल में धोनी की कप्तानी में खेले और भारत के इस पूर्व दिग्गज को सबसे चतुर खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन मोइन को ऐसा नहीं लगता है. Mon, 3 Aug 2026 08:09:10 +0530

  Videos
See all

Bankipur Bypoll Election Results: बांकीपुर में कौन पलट देगा पूरा खेल? | BJP vs Jan Suraaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:45:19+00:00

Jharkhand Paper Leak Protest: रांची की सड़कों पर उतरे JPSC JSSC अभ्यर्थी! | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:43:50+00:00

Ujjain : महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब | SawanSomwar |HarHarMahadev | ShivBhakti #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:47:07+00:00

बादलों ने ढका पूरा शिमला | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:43:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers