ये अनोखा फूल रोज बदलता है रंग! बालकनी में लगाते ही घर बन जाएगा खुशबूदार
आजकल हर कोई अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ नया और अलग करना चाहता है। कोई महंगी डेकोरेशन करता है, तो कोई खास तरह के पौधे लगाता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपकी बालकनी सबसे अलग दिखे, तो एक ऐसा पौधा लगाइए जो हर दिन अपना रंग बदलता है।
यह खास फूल न सिर्फ दिखने में सुंदर है, बल्कि इसकी खुशबू भी इतनी जबरदस्त होती है कि पूरा घर महक उठता है। यह पौधा आपकी साधारण बालकनी को भी खास बना सकता है।
क्या है इस रंग बदलने वाले पौधे का नाम
इस खास पौधे का नाम ब्रुनफेल्सिया पाउसीफ्लोरा है, जिसे आम भाषा में कल, आज और कल वाला पौधा भी कहा जाता है। यह पौधा अपनी खासियत के कारण बेहद लोकप्रिय है, क्योंकि इसके फूलों का रंग समय के साथ बदलता रहता है पहले गहरा बैंगनी, फिर हल्का और अंत में सफेद हो जाता है। यही वजह है कि इसे यह अनोखा नाम दिया गया है। यह पौधा अपनी अनोखी खासियत की वजह से तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप कुछ यूनिक लगाना चाहती हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है।
क्यों खास है यह रंग बदलने वाला फूल
इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत इसके फूल हैं, जो समय के साथ अपना रंग बदलते रहते हैं। इसके फूल पहले गहरे बैंगनी (डार्क पर्पल) रंग के होते हैं, फिर धीरे-धीरे हल्के लैवेंडर में बदल जाते हैं और आखिर में सफेद हो जाते हैं। यही वजह है कि एक ही पौधे पर आपको तीन अलग-अलग रंग के फूल एक साथ दिखाई देते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।
खुशबू से महक जाएगा आपका घर
यह पौधा सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि खुशबू के मामले में भी कमाल का है। खासकर रात के समय इसकी सुगंध बहुत तेज हो जाती है, जिससे आपकी बालकनी और घर का माहौल एकदम फ्रेश और पॉजिटिव हो जाता है। अगर आप चाहती हैं कि घर में नेचुरल फ्रेगरेंस बनी रहे, तो यह पौधा जरूर लगाएं।
बालकनी में कैसे लगाएं यह पौधा
2 हिस्सा सामान्य मिट्टी
1 हिस्सा वर्मी कम्पोस्ट
1 हिस्सा रेत या पर्लाइट
1 हिस्सा कोकोपीट
कटिंग से ऐसे उगाएं पौधा
8 इंच लंबी स्वस्थ टहनी लें
नीचे की पत्तियां हटा दें
ऊपर 1-2 पत्तियां रहने दें
टहनी का निचला हिस्सा तिरछा काटें
इसे नम मिट्टी में 2-3 इंच गहराई तक लगाएं
सही देखभाल से सालभर खिलेंगे फूल
अगर इस पौधे की सही देखभाल की जाए, तो यह सालभर फूल देता है। यह पौधा गर्म मौसम में ज्यादा तेजी से बढ़ता है। इसे रोजाना हल्की धूप और सही मात्रा में पानी की जरूरत होती है। ज्यादा पानी देने से बचें और मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें।
PPF अकाउंट से हर महीने ₹61 हजार तक की कमाई:₹1.03 करोड़ का फंड भी हो जाएगा तैयार, जानें क्या है इसका 15+5+5 फॉर्मूला
सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिटायरमेंट के लिए एक स्मार्ट फंड बनाना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। PPF में निवेश की 15+5+5 रणनीति से आप 25 साल में 1.03 करोड़ का फंड बना सकते हैं। इस रकम पर मिलने वाले ब्याज से हर माह 61 हजार रुपए की पेंशन बना सकते हैं। PPF सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश योजनाओं में से एक है। PPF में मिलता है 7.1% गारंटेड ब्याज PPF में 7.1% के गारंटेड ब्याज के साथ निवेश पूरी तरह जोखिम फ्री है। यह ब्याज हर साल कंपाउंड होता है, यानी आपके पैसे पर ब्याज मिलता है और फिर उस ब्याज पर भी ब्याज जुड़ता जाता है। यही कंपाउंडिंग की ताकत PPF को इतना खास बनाती है। इसमें मिलने वाला ब्याज और मेच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स-फ्री होती है। इस स्कीम में आप हर साल न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। सालाना 1.5 लाख निवेश से 15+5+5 फॉर्मूले से 1.03 करोड़ बनेंगे, ब्याज से 65 लाख बनेंगे… पीपीएफ का 15+5+5 फॉर्मूला एक तरह का निवेश प्लान है, जिसमें आप 25 साल तक अपने पैसे को बढ़ने देते हैं। PPF स्कीम का मूल पीरियड 15 साल होता है। लेकिन 15 साल पूरे होने पर आपके पास 3 विकल्प होते हैं। 15 साल बाद 5-5 साल का एक्सटेंशन लीजिए 61,000 रुपए की मंथली इनकम कैसे मिलेगी? 25 साल पूरे होने पर आप अपने PPF खाते में 1.03 करोड़ रुपए के फंड को जारी रख सकते हैं। इस राशि पर आपको हर साल 7.1% का ब्याज मिलता रहेगा। हर साल 7.1% सालाना ब्याज पर लगभग 7.31 लाख रुपए बनेंगे। यानी हर महीने करीब 60,941 रुपए (7.31 लाख ÷ 12) मिलेंगे। खास बात यह है कि आपका मूल फंड 1.03 करोड़ जस का तस बना रहेगा। आपकी नियमित कमाई शुरू हो जाएगी। साल में 1.5 लाख निवेश कर सकते हैं निवेश, ब्याज से लेकर मैच्योरिटी टैक्स फ्री कौन खोल सकता है PPF अकाउंट? कोई भी व्यक्ति किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपने नाम पर यह अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा नाबालिग की तरफ से किसी और व्यक्ति द्वारा भी से खाता खोला जा सकता है। ये खबर भी पढ़ें… सुकन्या में 8.2% और PPF पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही ब्याज दर स्थिर सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स जैसे- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), पोस्ट ऑफिस FD, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 10वीं तिमाही है, जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की थी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









