Responsive Scrollable Menu

बिल्डिंगें झूमने लगीं, भारी-भारी ट्रक-कार खिलौनों की तरह डोले, मैक्सिको भूकंप के वीडियोज डरा देंगे

मैक्सिको में आए 7.4 तीव्रता के बाद सोशल मीडिया पर जो वीडियोज सामने आए हैं वो बेहद डरावने हैं. इस भूकंप के झटके इतने तगड़े थे कि ऊंची-ऊंची अपार्टमेंट बिल्डिंगें हवा में किसी पेंडुलम की तरह झूलती नजर आईं और सड़कों पर खड़े भारी-भरकम ट्रक और कारें खिलौनों की तरह कांपने लगीं, जिससे घबराए लोग दफ्तरों और घरों को छोड़कर जान बचाने के लिए सड़कों की तरफ भाग खड़े हुए.

Continue reading on the app

Mothers Day 2026 पर मां को दें ये खास तोहफे, खिल उठेगा उनका चेहरा

मां हर व्यक्ति के जीवन में मौजूद एक ऐसा इंसान होती है, जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता। हर किसी को अपनी मां से सबसे ज्यादा प्यार होता है। वैसे तो मां के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती। लेकिन उन्हें स्पेशल फील करवाया जा सके इसलिए मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।

इस साल 10 मई 2026 को मदर्स डे आ रहा है। मां परिवार का ऐसा इंसान होती है जो अपने बच्चों और फैमिली के लिए सब कुछ समर्पित कर देती है। वह खुद से पहले परिवार और बच्चों के बारे में सोचती है। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि मदर्स डे के दिन हम उन्हें स्पेशल फील करवाएं। हम आपको कुछ गिफ्ट आइडिया बताते हैं जो आप इस खास दिन पर अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं।

मां के लिए खास गिफ्ट

स्मार्ट फिटनेस बैंड

अगर आप अपनी मां की हेल्थ के बारे में सजग रहना चाहते हैं और आपकी मां को भी फिट रहना पसंद है तो आप उन्हें स्मार्ट फिटनेस बैंड गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। ये उनका हार्ट रेट, स्टेप्स, दैनिक एक्टिविटी और नींद को ट्रैक करेगा। आजकल फिटनेस बैंड में कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन की सुविधा भी होती है।

डिजिटल डिटॉक्स डे

आजकल हरिहर की मोबाइल और सोशल मीडिया में व्यस्त रहता है। ऐसे में अपनी मां के साथ समय गुजारने के लिए आप डिजिटल डिटॉक्स डे प्लान कर सकते हैं। इस दिन कोई फोन कॉल नहीं, कोई काम नहीं और कोई भी डिजिटल डिस्ट्रक्शन नहीं होना चाहिए। आप उनके साथ वॉक पर जा सकते हैं पिकनिक का प्लान बना सकते हैं या घर पर आराम भरा दिन बिताने की योजना बना सकते हैं।

लिविंग गार्डन गिफ्ट

अगर आपकी मां को पेड़ पौधों से प्यार है तो आप उनके लिए छोटा सा बाल्कनी गार्डन तैयार कर सकते हैं। इसमें तुलसी, पुदीना, मिर्ची और कुछ सजावटी पौधे तैयार किया जा सकते हैं। ये गाढ़े उन्हें शांत और क्रिएटिव स्पेस देने का काम करेगा।

मिनी मसाजर

आप अपनी मां को दिन भर की थकान से छुटकारा दिलाने के लिए पोर्टेबल मिनी मसाजर गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। दिन भर थकने के बाद जब वह मसाज करेंगे तो उन्हें रिलैक्स फील होगा। इस तरह के मसाजर गर्दन, पीठ और पैरों की मसाज के लिए अच्छा विकल्प हैं।

वायरलेस ईयरबड्स

अगर आपकी मम्मी को म्यूजिक या भजन सुनना पसंद है क्या फिर वो अपना काम करते हुए फोन पर बात करना पसंद करते हैं तो यह एक उपयोगी गिफ्ट साबित होगा। हल्के और आसान से डिजाइन वाले यह ईयरबड्स आरामदायक रहेंगे। बजट वाली रेंज में अच्छी साउंड क्वालिटी मिल जाएगी।

स्मार्ट वाटर बॉटल

महिलाओं का शेड्यूल इतना व्यस्त होता है कि वह घर के काम करते समय पानी पीना भूल जाती हैं। Smart water bottle समय समय पर पानी पीने की याद दिलाती है। यह उन मांओं के लिए उपयोगी गिफ्ट है जो हेल्थ के प्रति जागरूक रहती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: 22 गेंद में मिचेल स्टार्क ने किया धुआं-धुआं, डेल स्टेन को पीछे छोड़ बना दिया महारिकॉर्ड

AUS vs BAN, 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ मेकाय में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने कमाल कर दिया. स्टार्क ने नई गेंद से बांग्लादेश के 5 बल्लेबाज को सिर्फ 12 रन के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके साथ ही स्टार्क ने टेस्ट विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है. Sat, 22 Aug 2026 08:27:34 +0530

  Videos
See all

Pellet Gun Case : FIR होने के बाद पैलेट गन पीड़ित Sahil ने ये क्या कह दिया? Top News | Hindi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T04:08:59+00:00

Akhilesh Yadav: अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर जयंत का पलटवार! #viral #shorts #upnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T04:11:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers