Responsive Scrollable Menu

डॉ. अभय बेडेकर की कृति ‘कोरोना योद्धा की संघर्ष कथा’ को MP साहित्य अकादमी का प्रादेशिक राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार

साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद् (संस्कृति विभाग) द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2024 के अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष अपर प्रबंध संचालक और प्रतिष्ठित लेखक डाॅ. अभय अरविन्द बेडेकर की चर्चित कृति ‘कोरोना योद्धा की संघर्ष कथा’ को डायरी विधा के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रादेशिक ‘राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार’ के लिए चयनित किया गया है।

साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने बताया कि अकादमी द्वारा घोषित इन पुरस्कारों में प्रादेशिक कृति पुरस्कार के विजेता रचनाकारों को रुपये 51,000/- (इक्यावन हजार) की सम्मान राशि के साथ शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अलंकृत किया जाएगा। अधिकांश श्रेणियों में जूरी द्वारा दो श्रेष्ठ कृतियों का संयुक्त रूप से चयन किया गया है, जिसमें डायरी विधा के लिए डॉ. बेडेकर की कृति ने यह गौरव हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रादेशिक पुरस्कार की डायरी विधा में सिर्फ डॉ. बेडेकर की कृति का चयन किया गया है। बाकी सामान्यतः सभी विधाओं में दो लेखकों की कृतियों का चयन किया गया है।

डॉ. बेडेकर की यह कृति कोरोना महामारी के कठिन दौर में अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं द्वारा किए गए अभूतपूर्व संघर्षों, चुनौतियों और जीवंत अनुभवों को समेटे हुए है। डॉ. बेडेकर को राज्य स्तर पर मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से अंचल के साहित्यिक जगत और प्रबुद्धजनों में हर्ष व्याप्त है। संस्कृति विभाग द्वारा शीघ्र ही आयोजित होने वाले एक गरिमामय समारोह में चयनित रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

Continue reading on the app

Best Wireless Headphones Deals: ₹6,000 से ₹27,000 तक Sony, JBL, Marshall और Bose के टॉप मॉडल पर छूट

अगर आप शानदार साउंड क्वालिटी, दमदार Active Noise Cancellation (ANC) और लंबी बैटरी लाइफ वाले प्रीमियम वायरलेस हेडफोन खरीदना चाहते हैं, तो Amazon पर Sony, JBL, Marshall, Bose और Sennheiser के कई पॉपुलर मॉडल आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं. हमने ऐसे 5 हेडफोन चुने हैं जो म्यूजिक, ऑफिस, ट्रैवल और एंटरटेनमेंट के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 2nd Test: कुलदीप यादव ड्रॉप, सारांश जैन का डेब्यू, कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया में भारी बदलाव के आसार

Saransh Jain Test Debut: कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सारांश जैन भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं. श्रीलंका पर मिली 165 रन की जीत के बाद भारत के पास सीरीज में 1-0 की लीड है. माना जा रहा है कि सारांश को प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की जगह मौका मिलेगा. Thu, 20 Aug 2026 08:43:05 +0530

  Videos
See all

गाजियाबाद में नहीं बचेगा कोई अपराधी | Ghaziabad Encounter | UP Police | Vijay Nagar | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T03:11:59+00:00

America on PoK and Kashmir: आ गई बहुत बड़ी खबर! | Pakistan | India | Breaking News | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T03:12:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers