भारत के SAF मिशन को नई रफ्तार, नई दिल्ली में जुटेंगे 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि
भारत को सतत विमानन ईंधन (SAF) के वैश्विक और दक्षिण एशियाई केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत दूसरा इंडिया SAF कॉन्क्लेव-2026 अगले महीने 28-29 सितंबर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. SAF एसोसिएशन (SAFA) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में 25 से अधिक देशों के 1,000 से ज्यादा प्रतिनिधियों और 100 से अधिक वैश्विक वक्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
परियोजना विकास और उत्पादन को गति
यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब भारत सतत विमानन ईंधन के कार्यान्वयन के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है. सम्मेलन का उद्देश्य सरकार, विमानन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, निवेश और वित्तीय क्षेत्र के वैश्विक हितधारकों को एक मंच पर लाकर भारत में SAF के लिए निवेश, तकनीकी सहयोग, परियोजना विकास और उत्पादन को गति देना है.
SAF एसोसिएशन के अनुसार, वैश्विक अध्ययनों में भारत के पास 2050 तक करीब 4 करोड़ टन SAF प्रतिवर्ष उत्पादन करने की क्षमता का अनुमान लगाया गया है, जो वैश्विक उत्पादन क्षमता का लगभग 10 प्रतिशत हो सकता है. “SAF के इस्तेमाल से विमानन क्षेत्र से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को 80 फीसदी तक कम करने में मदद मिल सकती है.” वहीं, 50 प्रतिशत SAF मिश्रण से विमानन ईंधन के उपयोग से होने वाले जीवन-चक्र उत्सर्जन में करीब 40 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है.
निवेश और तकनीक पर होगा फोकस
कॉन्क्लेव में SAF के मानक एवं प्रमाणन, टिकाऊ कच्चा माल, तकनीक, परियोजना वित्तपोषण, आपूर्ति श्रृंखला और बड़े पैमाने पर उत्पादन जैसे विषयों पर चर्चा होगी. अंतरराष्ट्रीय क्षमता निर्माण और तकनीकी कार्यक्रम में वैश्विक विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे. इसके अलावा मंत्रिस्तरीय सत्र, तकनीकी सम्मेलन, निवेशक एवं खरीदार मंच, नेतृत्व स्तर की बैठकें, कारोबारी एवं सरकारी स्तर की बैठकें, तकनीकी प्रदर्शन और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. विभिन्न संस्थानों एवं कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी प्रस्तावित हैं.
हैरी पॉटर फैंस के लिए खुशखबरी! असली हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस जैसी ट्रेन में करें यादगार सफर
हैरी पॉटर की फिल्में देखने वाले लगभग हर फैन ने कभी न कभी खुद को प्लेटफॉर्म 9¾ से हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में बैठकर जादुई स्कूल जाते हुए जरूर सोचा होगा। भले ही असल जिंदगी में हॉगवर्ट्स या प्लेटफॉर्म 9¾ मौजूद नहीं है, लेकिन एक ऐसी ट्रेन जरूर है जो आपको वही एहसास दिला सकती है। यही वजह है कि यह ट्रेन दुनियाभर के पर्यटकों और हैरी पॉटर फैंस की पसंदीदा बन चुकी है।
स्कॉटलैंड में चलने वाली जैकोबाइट स्टीम ट्रेन को दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राओं में गिना जाता है। यही ट्रेन है जिसे हैरी पॉटर फिल्मों में हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस के रूप में दिखाया गया था। इसकी पुरानी स्टीम इंजन वाली डिजाइन, पहाड़ों के बीच गुजरता रास्ता और मशहूर ग्लेनफिनन वायाडक्ट इसे खास बनाते हैं। यही पुल फिल्मों में भी कई बार दिखाई दिया था।
स्कॉटलैंड की जैकोबाइट स्टीम ट्रेन क्यों है इतनी खास?
हर साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच चलने वाली यह ट्रेन स्कॉटलैंड के फोर्ट विलियम से मेलैग तक करीब 84 मील (लगभग 135 किलोमीटर) का सफर तय करती है। रास्ते में बर्फ से ढके पहाड़, झीलें, जंगल और समुद्र का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यही वजह है कि इसे सिर्फ हैरी पॉटर फैंस ही नहीं, बल्कि ट्रैवल लवर्स भी अपनी बकेट लिस्ट में रखते हैं।
इस सफर का सबसे यादगार हिस्सा ग्लेनफिनन वायाडक्ट है। जैसे ही ट्रेन इस ऐतिहासिक पुल से गुजरती है, यात्रियों को बिल्कुल वही नजारा दिखाई देता है जो फिल्मों में हैरी, रॉन और हर्माइनी के सफर के दौरान नजर आया था। ट्रेन के पुराने लकड़ी वाले डिब्बे और स्टीम इंजन पूरे सफर को और भी खास बना देते हैं।
अगर आप यहां जाने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट पहले से बुक करना बेहतर रहेगा। गर्मियों और छुट्टियों के मौसम में इस ट्रेन की सीटें काफी पहले ही भर जाती हैं। ग्लासगो और एडिनबर्ग से फोर्ट विलियम तक सड़क और रेल दोनों रास्तों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
हैरी पॉटर जैसी फील देने वाली दूसरी ट्रेनें भी हैं मौजूद
सिर्फ जैकोबाइट स्टीम ट्रेन ही नहीं, बल्कि दुनिया में कुछ और जगहों पर भी हैरी पॉटर थीम से जुड़े खास अनुभव मिलते हैं। इंग्लैंड का नॉर्थ यॉर्कशायर मूर रेलवे भी काफी मशहूर है। इस रूट का गोथलैंड स्टेशन वही जगह है जिसे फिल्मों में हॉग्समीड स्टेशन के रूप में दिखाया गया था। यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे आप सीधे हैरी पॉटर की दुनिया में आ गए हों।
इसके अलावा अमेरिका के फिलाडेल्फिया में समय-समय पर हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस थीम ट्रेन भी चलाई जाती है। इस ट्रेन में हैरी पॉटर थीम पर खास सजावट, कॉस्ट्यूम और कई मजेदार एक्टिविटी कराई जाती हैं। हालांकि यह नियमित ट्रेन नहीं है और खास आयोजनों के दौरान ही चलती है।
अगर आप हैरी पॉटर के बड़े फैन हैं, तो ये ट्रेन यात्राएं सिर्फ एक ट्रिप नहीं बल्कि यादगार अनुभव साबित हो सकती हैं। फिल्मों में दिखने वाली जादुई दुनिया को करीब से महसूस करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। यही वजह है कि हर साल हजारों लोग सिर्फ इस अनुभव के लिए स्कॉटलैंड और दूसरी जगहों का रुख करते हैं। जादू भले ही असली न हो, लेकिन इन ट्रेनों का सफर आपको कुछ घंटों के लिए जरूर ऐसा महसूस कराता है जैसे आप सचमुच हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में बैठे हों।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News








