Responsive Scrollable Menu

भोले की भक्ति में डूबे बॉलीवुड के सितारे, अनन्या पांडे ने भीमाशंकर तो निमरत कौर ने किए गंगेश्वर महादेव के दर्शन

सावन के मौके पर केवल आम जनता ही नहीं बल्कि टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। इन सितारों को सोशल मीडिया के जरिए भगवान शिव को लेकर अपने आस्था दिखाते हुए देखा जा रहा है।

बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने सावन के मौके पर कोई न कोई पोस्ट शेयर कर फैंस को इस खास महीने की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं जो शिव मंदिरों में दर्शन करने और पूजा पाठ करने के लिए भी पहुंचे हैं। चलिए जान लेते हैं कि शिव के भक्ति में यह सितारे कैसे डूबे हुए हैं।

भीमाशंकर मंदिर पहुंची अनन्या

सावन के इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भगवान शिव के दर्शन करने के लिए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंची। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा की जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा ओम नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव! भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग। एक्ट्रेस की पोस्ट को देखने के बाद फैंस इस पर जमकर रिएक्शन देते दिखाई दिए।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya ???? (@ananyapanday)

दर्शन के दौरान एक्ट्रेस को पीले रंग के आउटफिट में देखा गया। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

गंगेश्वर महादेव पहुंची निमरत कौर

निमरत कौर को भी सावन के मौके पर अरब सागर के तट पर स्थित प्राचीन गंगेश्वर महादेव के दर्शन करते हुए देखा गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में वह दीव शहर से 3 किलोमीटर दूर फुदम गांव में अरब सागर के तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ऑफ फाइट रंग का सूट पहना हुआ था। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा ‘महादेव का दिव्य आशीर्वाद हमारे सभी परेशानियां दूर करें और हमें अंदर से मजबूत करे, सभी को सावन की शुभकामनाएं। नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।’ बता दें कि गंगेश्वर अरब सागर के तट पर मौजूद प्राचीन मंदिर है जहां समुद्र की लहरें स्वयं प्राकृतिक रूप से चट्टानों के बीच मौजूद पांच शिवलिंगों का जलाभिषेक करती है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nimrat Kaur (@nimratofficial)

Continue reading on the app

सबसे साफ होने का दावा, फिर एक और दाग! महिला से बातचीत के विवाद में सिंगापुर के मंत्री ने छोड़ा पद

सिंगापुर के कार्यवाहक मुस्लिम मामलों के मंत्री फैशल इब्राहिम ने एक महिला के साथ अपनी बातचीत को लेकर उठे विवाद के बाद मंत्री पद और सत्ताधारी पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि मामले में कोई आपराधिक अपराध नहीं हुआ, लेकिन एक जनप्रतिनिधि से अपेक्षित नैतिक मानकों पर सवाल उठे.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: इंग्लैंड में पाकिस्तान की खुली पोल, 74 रन पर गंवाए 7 विकेट, सिर्फ 2 गेंदबाजों ने पूरी टीम को निपटाया

पाकिस्तानी टीम इस मैच में अपने कप्तान बाबर आजम के बिना ही उतरी जो प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. ऐसे में पाकिस्तानी बैटिंग कमजोर ही नजर आ रही थी और ये टीम की पहली पारी में दिखा भी. Wed, 19 Aug 2026 23:21:23 +0530

  Videos
See all

Viral Video | जापानी निवेश को लेकर सीएम योगी की बड़ी बैठक | #japani | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:05:12+00:00

Viral VIdeo: बेटा रेलवे ट्रैक पर लेटा, पिता ने उठाया डंडा! VIDEO वायरल | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:11:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers