Responsive Scrollable Menu

'टीम इंडिया में वापसी मेरा लक्ष्य नहीं, जहां हूं, वहां खुश हूं...', ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी

ODI World Cup 20267: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन में अभी 1 साल से ज्यादा का वक्त है, लेकिन क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ की चर्चाएं अभी से शुरू हो गई है. इस टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू भी कर दी है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संयुक्त मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे. वहीं वनडे वर्ल्ड कप के लिए कई भारतीय खिलाड़ियों की टीम में वापसी कराने की मांग हो रही है, जो वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. इन खिलाड़ियों में अनुभवी स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं. अब भुवी ने वर्ल्ड कप खेलने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

भुवनेश्वर कुमार की हो रही टीम इंडिया में वापसी की मांग

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 में खेला था. हालांकि भुवी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी खेल को जारी रखा. आईपीएल के पिछले 2 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसे देखते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए उन्हें टीम इंडिया में वापसी की मांग हो रही है. अब भुवी ने इसपर बात की है.

मेरे घर पर कभी क्रिकेट की बात नहीं होती है - भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने अब RCB पॉडकास्ट में कई चीजो पर बात की है. उन्होंने कहा कि वो काफी शांत रहते हैं, जिसका क्रेडिट उनकी फैमली को जाता है. उन्होंने बताया कि उनके घर पर कभी क्रिकेट की बात नहीं होती है. भुवी ने यह भी कहा कि हम कभी भी इस बारे में बात नहीं करते कि मैं टीम इंडिया में वापसी कर पाऊंगा या नहीं या फिर मेरा सेलेक्शन क्यों नहीं किया गया. उनका मनना है कि बदलाव खेल का एक बड़ा हिस्सा है और समय के साथ नई पीढ़ी आती है और यह खेल का हिस्सा है. भुवी ने कहा कि अभी मैं जहां हूं, वहां खुश हूं.

मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने का अपना जी चुका हूं - भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने RCB पॉडकास्ट में कहा, "मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने का अपना सपना पहले ही जी चुका हूं, इसलिए टीम इंडिया में वापसी करना अब ऐसी चीज नहीं है जिसके पीछे मैं भाग रहा हूं.आज, मैं क्रिकेट खेलता हूं क्योंकि मुझे वास्तव में इस खेल से प्यार है. मैं साल भर ट्रेनिंग करके, घरेलू टूर्नामेंटों और यूपी टी20 लीग में खेलकर खुद को समर्पित रखता हूं, और इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मुझे पर्याप्त आराम मिले."

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी की हो रही मांग

भुवनेश्वर कुमार इन दिनों काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. उनकी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया में वापसी को लेकर इस समय क्रिकेट गलियारों में काफी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है. अब तक कई भारतीय दिग्गज भुवी को वापस टीम में लाने की मांग कर रहे हैं, जिसमें रविचंद्रन अश्विन और दिनेश कार्तिक शामिल हैं. इन दिग्गजों का मानना है कि साउथ अफ्रीका की पिच पर भुवी टीम इंडिया के लिए एक्स फ्रैक्टर साबित हो सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि भुवी की टीम इंडिया में वापसी होती है या नहीं. 

यह भी पढ़ें:  अभिषेक शर्मा ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए ठोक दिया दावा, वनडे में सिर्फ 91 गेंदों पर जड़ दिए 233 रन

Continue reading on the app

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 8.7 प्रतिशत घटकर 483 करोड़ रुपए रहा

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। देश की दिग्गज आईटी कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड ने रविवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 8.7 प्रतिशत घटकर 483 करोड़ रुपए रहा है। इससे पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 26 की मार्च तिमाही) में कंपनी को 529 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 27 की जून तिमाही में उसकी ऑपरेशन से आय तिमाही आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़कर 4,303 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि इससे पिछली तिमाही में 4,056 करोड़ रुपए थी।

अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का ईबीआईटी तिमाही आधार पर 11.8 प्रतिशत कम होकर 582 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछली तिमाही में 659 करोड़ रुपए था।

कंपनी का ईबीआईटी मार्जिन तिमाही आधार पर 280 अंक कम होकर 13.5 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछली तिमाही में 16.3 प्रतिशत था।

नतीजों पर बात करते हुए, पर्सिस्टेंट के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संदीप कालरा ने कहा कि तिमाही नतीजों को 1.15 अरब डॉलर की रिकॉर्ड टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (टीसीवी) से मजबूती मिली। यह बड़े क्लाइंट एंगेजमेंट में लगातार बनी हुई तेजी को दिखाता है, जिसमें एक प्रमुख ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ 6.5 साल का स्ट्रैटेजिक सर्विस एग्रीमेंट भी शामिल है, जिसकी टीसीवी 650 मिलियन डॉलर से ज्यादा है।

उन्होंने कहा, हमने फ्रैंकफर्ट स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड यूरोप की प्रमुख डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी, नगरो के साथ एक बिजनेस कॉम्बिनेशन एग्रीमेंट साइन किया। यह डील हमारी उस विलय एवं अधिग्रहण रणनीति के मुताबिक है, जिसे हमने अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और अपने भौगोलिक दायरे व इंडस्ट्री कवरेज को बढ़ाने के लिए लगातार अपनाया है।

कालरा ने कहा, हम अपने 3सी फ्रेमवर्क और एआई-आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए इस क्षमता में निवेश करना जारी रखे हुए हैं, जिससे क्लाइंट्स को ज्यादा इंटेलिजेंट एंटरप्राइज बनाने, अपने ऑपरेटिंग मॉडल को नया रूप देने और एआई से ज्यादा वैल्यू हासिल करने में मदद मिलती है। हम अपने क्लाइंट्स, पार्टनर्स, कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स का उनके लगातार भरोसे और सपोर्ट के लिए धन्यवाद करते हैं, क्योंकि हम आने वाले मौकों के लिए पर्सिस्टेंट को मजबूत करना जारी रखे हुए हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

रेस्टोरेंट ‘Mr Singh’s India’ की पूरी ‘कुंडली’, भारत के गलत नक्शे को लेकर जिस पर भड़कीं लवलीना

भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के विरोध के बाद ग्लासगो में स्थित 'मिस्टर सिंह्स इंडिया' रेस्टोरेंट चर्चा में आ गया है. हर कोई जानना चाहता है कि भारतीय नाम का इस्तेमाल करने वाला ये रेस्टोरेंट आखिर किसका है, इसकी शुरुआत किसने की थी और इसका भारत से क्या संबंध है? Sun, 02 Aug 2026 17:32:50 +0530

  Videos
See all

मृतकों के मुआवजे पर बोले Abhijeet Dipke, उठाए कई अहम सवाल | #AbhijeetDipke #PaperLeak #NEET #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:35+00:00

Pawan Singh & Bharat Tiwari:भरत की माँ से मिले पवन सिंह? वजह जानकर हैरान रह जाएँगे! Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:15:19+00:00

PM Modi News : PM मोदी ने की देश के युवाओं से सीधा संवाद | National Security | Youth Power #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:12:10+00:00

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: Samajwadi Party प्रवक्ता का BJP पर बड़ा हमला | Monsoon Session | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers