गोली खाने को भी तैयार हूं... FIR दर्ज होने के बाद BJP पर भड़के सांसद Pappu Yadav
संसद परिसर में राम मंदिर के नाम पर पैसे की हेराफेरी के विरोध में हुए एक प्रदर्शन को लेकर राजनीति काफी गर्म हो गई है। प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भगवा कपड़े पहनकर एक पुजारी का रोल निभाया था। उन्होंने दानपात्र से पैसे जेब में रखकर कथित चोरी को दिखाया था। इस मामले में बीजेपी नेताओं की शिकायत पर वाराणसी, दिल्ली और जहांगीरपुरी में राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज कराया गया है।
पप्पू यादव का तीखा हमला
अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी और पुलिस की कार्रवाई पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "क्या मुझे भगवा कपड़े पहनने का हक नहीं है? राहुल गांधी या प्रियंका गांधी कभी एफआईआर से नहीं डरे, तो मैं कैसे डर सकता हूं?" उन्होंने आगे कहा कि धर्म और भगवान के नाम पर धोखा देने वालों से देश को बचाने के लिए वे हमेशा तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उनके बच्चों को बीच में घसीटना सही नहीं है। इसे भी पढ़ें: Raj Thackeray ने PM Modi की तारीफ करने वाले कलाकारों के Dubai शिफ्ट होने पर उठाए सवाल
क्या चोरी सामने लाना गलत है?
पप्पू यादव ने साफ किया कि उनका इरादा किसी की धार्मिक आस्था को दुख पहुंचाना नहीं था। वे तो बस मंदिरों में मिलने वाले दान और लोगों के भरोसे की रक्षा करना चाहते थे। उन्होंने सवाल उठाया, "क्या मंदिर का पैसा लूटने वालों की पोल खोलना गलत है? क्या करोड़ों लोगों की आस्था और चढ़ावे की सुरक्षा की बात करना कोई गुनाह है?" इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश
गोली खाने को भी तैयार
उन्होंने अपने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी नेता जो बोलना चाहते हैं बोलते रहें, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में चाहे उनका कितना भी विरोध हो या उन्हें गोली ही क्यों न खानी पड़े, वे धर्म के नाम पर लूट करने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
PoK Protest : POK में हिंसा की आग PAK के लाहौर तक पहुंची? Pakistani Forces World News | Hindi News
PoJK Protest। Firing on Protesters : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पिछले 2 महीने से ज्यादा से हालात खराब हैं...वहां की अवाम सरकार और सेना से तंग आ चुकि है.हजारों प्रदर्शनकारी अपने हक के लिए मैदान में डटे हुए हैं.रावलकोट,मुजफ्फराबाद में सेना की गोलीबारी में करीब 45 लोगों की मौत हो चुकि है जबकि सैकड़ों प्रदर्शनकारी और आम लोग घायल हैं.असीम मुनीर की अगुवाई वाली सेना अपने पुरानी तानाशाही, क्रूर और आजमाए हुए बेरहम तरीकों से इस प्रदर्शन को कुचलने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शनकारियों पर खुलेआम गोलियां बरसाई गई हैं और नाकेबंदी कर खाने की सप्लाई रोक दी गई है. #pojk #pok #pakistanoccupiedkashmir #pakistan #jaac #kashmir #mirpur #rawalakot #pakistanarmy #pakistannews #hindinews #latestnews #news #pojkprotesters #pojkprotesterskilled #pojkupdate You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi



















