Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए 9 एफटीए से पश्चिम बंगाल के चाय, मछलीपालन और हस्तशिल्प जैसे सेक्टर्स को होगा फायदा: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए नौ अहम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (एफटीए) से पश्चिम बंगाल को काफी फायदा होगा। विकसित बाजारों तक बेहतर पहुंच से राज्य के निर्यात और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन एफटीए ​​से चाय उत्पादकों, मछुआरों, पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों के साथ-साथ राज्य के युवाओं और महिलाओं को अधिक मौके मिलेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए 9 अहम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स से पश्चिम बंगाल को काफी फायदा होगा।

गोयल ने आगे कहा, बाजार तक बेहतर पहुंच से चाय उत्पादकों, मछुआरों, पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों और राज्य के युवाओं व महिलाओं को लाभ होगा।

गोयल के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच से उत्पादन बढ़ाने, निर्यात का विस्तार करने और पश्चिम बंगाल में कई क्षेत्रों में टिकाऊ रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि व्यापार समझौतों से मिलने वाले लाभ राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

केंद्रीय मंत्री ने बताता, इससे उत्पादन बढ़ेगा, निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और टिकाऊ रोजगार पैदा होंगे, जिससे विकसित भारत का विजन आगे बढ़ेगा।

इसके अतिरिक्त, इस साल की शुरुआत में राज्य सरकार के एक सूत्र ने बताया कि कम से कम 42 उद्योगपतियों ने राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री तापस रॉय से संपर्क किया है और पश्चिम बंगाल में निवेश करने की इच्छा जताई है।

अधिकारी के अनुसार, मंत्री ने उन्हें इस संबंध में सहयोग का भरोसा दिलाया है। सूत्र ने आगे कहा कि राज्य विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में निवेश से जुड़ी कई घोषणाएं की जा सकती हैं।

सत्ता में आने के बाद, सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने कहा था कि राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में विकास होगा और वे खुद इस मामले में दखल देंगे।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहली बार सत्ता में आने के बाद, केंद्र ने नीति आयोग से पश्चिम बंगाल के उद्योग और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए एक दीर्घकालिक ब्लूप्रिंट तैयार करने को कहा था।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिरी के नेतृत्व में यह काम पहले ही शुरू हो चुका है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

“हनुमान जी से आशीर्वाद ले लिया है”, बीजेपी पर अखिलेश ने कसा तंज बोले उनपर कब होगी कार्रवाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हनुमान जी से जुड़े एक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रभु हनुमान जी से आशीर्वाद ले लिया है और सवाल उठाया कि जिन लोगों ने हनुमान जी को इस तरह पेश किया था, उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं हुई। अखिलेश यादव …

The post “हनुमान जी से आशीर्वाद ले लिया है”, बीजेपी पर अखिलेश ने कसा तंज बोले उनपर कब होगी कार्रवाई appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

महिला एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जिसने लॉर्ड्स में जमाया शतक उसी को किया बाहर

india women's asia cup squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला एशिया कप 2026 के भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि लेग स्पिन ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने भी अपनी जगह बरकरार रखी है. चयनकर्ताओं ने टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ संतुलित संयोजन पर भरोसा जताया है. Sun, 2 Aug 2026 20:24:17 +0530

  Videos
See all

#shortvideo : शिवम त्यागी ने अभिषेक तिवारी को दिखाया आईना | Ram Mandir Donation Row | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:08:32+00:00

Pakistan political crisis: पाक में तख्तापलट? Social Media पर हाहाकार ! | Asim Munir | Mohsin Naqvi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:15:27+00:00

Breaking News: Pappu Yadav की Press Confrence में बवाल, समर्थकों ने की मारपीट | New Delhi | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:16:54+00:00

Pappu Yadav News: डिबेट में इशिका तनेजा और संजय मिश्रा के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! | Ishika | Sanjay #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers