Responsive Scrollable Menu

Lion Brewery बीयर: ब्रिटेन की लॉयन ब्रूअरी ने 60 साल बाद भारतीय बाजार में की वापसी

नयी दिल्ली, दो अगस्त ब्रिटेन की प्रसिद्ध कंपनी लॉयन ब्रूअरी कंपनी ने छह दशक से अधिक समय बाद भारत में फिर से कदम रखते हुए दिल्ली में अपनी प्रीमियम बीयर पोर्टफोलियो की शुरुआत की है। कंपनी ने देश के तेजी से बढ़ते प्रीमियम बीयर बाजार को ध्यान में रखते हुए यहां कदम रखा है। लॉयन ब्रूअरी ने भारत में आयात और वितरण के लिए कॉपरड्रॉप स्पिरिट्स के साथ विशेष साझेदारी की है।

अगले चरण में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इसके विस्तार की योजना है। लंदन में लॉयन ब्रूअरी की स्थापना वर्ष 1836 में हुई थी। कंपनी ने कहा कि उसका भारत से ऐतिहासिक संबंध रहा है।

यह उन शुरुआती कंपनियों में शामिल थी, जिन्होंने आईपीए नामक बीयर शैली का उत्पादन और भारत के लिए निर्यात किया था। लॉयन ब्रूअरी के प्रबंध निदेशक विल जूलियस ने कहा कि भारत उनके लिए केवल नया बाजार नहीं, बल्कि कंपनी की कहानी का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रीमियम बीयर खंड में तेजी से हो रही वृद्धि के बीच भारत में वापसी करना बेहद उत्साहजनक है।

कंपनी ने फिलहाल भारत में आइलैंड लेगर और पेल ऐले नाम की बीयर 330 मिलीलीटर बोतल में पेश की है, जो अभी दिल्ली में उपलब्ध हैं। भारत के बीयर बाजार में प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ रही है। वर्ष 2023 में कुल बीयर बाजार अनुमानित 4.5 अरब डॉलर था।

आईएमएआरसी ग्रुप के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस बाजार के 2028 तक सालाना आठ से 10 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि प्रीमियम बाजार ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है।

Continue reading on the app

Viral: पेड़ से लटकाई बाइक, फिर हवा में झूला झूलने लगा युवक…बाइक हवा में झूलती देख चौंके लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बाइक को रस्सियों से पेड़ पर बांधकर झूले की तरह हवा में झुलाया. अनोखा स्टंट लोगों को हैरान कर रहा है, लेकिन इसमें बड़ा खतरा भी छिपा है. यूजर्स वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

150 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी... तीसरे पाकिस्तानी बने बाबर आजम, इमरान खान की लिस्ट में मिली जगह

Babar Azam-Imran Khan: बाबर आजम नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही बाबर आजम के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. 32 वर्षीय बल्लेबाज के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ यह मुकाबला सिर्फ सीरीज बचाने के लिहाज से ही 'करो- मरो मैच' (जीतना जरूरी) नहीं है, बल्कि यह उनके कप्तानी करियर का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर भी साबित होने जा रहा है. लाहौर में जन्मे बाबर आजम इस मुकाबले के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले देश के केवल तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. Sun, 2 Aug 2026 17:28:45 +0530

  Videos
See all

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: Samajwadi Party प्रवक्ता का BJP पर बड़ा हमला | Monsoon Session | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:26+00:00

मृतकों के मुआवजे पर बोले Abhijeet Dipke, उठाए कई अहम सवाल | #AbhijeetDipke #PaperLeak #NEET #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:10:35+00:00

Dangal with Rajeev Dhoundiyal: CM Yogi को पढ़ाई-लिखाई से कोई ज्यादा मतलब नहीं होता- SP प्रवक्ता | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:12:36+00:00

PM Modi News : PM मोदी ने की देश के युवाओं से सीधा संवाद | National Security | Youth Power #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers