Responsive Scrollable Menu

हर्षानंद गिरि बोलीं- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया:संतों पर सवाल नहीं उठाए, आश्रम की जिम्मेदारी संभालने को भी तैयार हूं

साध्वी हर्षानंद गिरि ने आश्रम में न रहने संबंधी बयान से यू-टर्न ले लिया है। अब उन्होंने कहा है- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मेरा उद्देश्य किसी आश्रम या संत समाज पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाना था। भोपाल में रहने वाली साध्वी हर्षानंद गिरि ने ये बयान रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दिया है। किचन में खाना बनाते हुए रिकॉर्ड किए गए वीडियो की शुरुआत "जय श्रीराम" से करते हुए हर्षानंद गिरि ने कहा कि वे आश्रम में रहना पसंद करती हैं, क्योंकि वहां उनका समय धर्म-कर्म, अध्ययन और पूजा-पाठ में बीतता है। घर पर रहने पर उन्हें घरेलू काम भी करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा- यदि कोई संत, संस्था या आश्रम सुरक्षा की गारंटी ले और यह भरोसा दे कि वहां कोई नुकसान नहीं होगा, तो मैं आज भी आश्रम में रहकर सेवा करने के लिए तैयार हूं। यदि किसी आश्रम की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो मैं उसे संभालने के लिए भी तैयार हूं। घर पर खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करती हूं वीडियो में हर्षानंद गिरि ने उज्जैन में एक महामंडलेश्वर पर दर्ज रेप के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि आरोपी अब भी फरार है। ऐसी घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और इसी कारण वे अपने घर पर खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। महिलाओं के लिए आश्रम बनाने की इच्छा जताई हर्षानंद गिरि ने कहा कि भविष्य में वे ऐसा आश्रम बनाना चाहती हैं, जहां घरेलू हिंसा, सामाजिक प्रताड़ना या अन्य कारणों से बेघर हुई महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। वीडियो के अंत में उन्होंने "हर-हर महादेव" से अपनी बात खत्म की। पहले कहा था- संत से ज्यादा मेरी सास बन गए मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ साध्वी हर्षानंद गिरि ने इससे पहले 31 जुलाई को कहा था- ये कौन से संत हैं, जिन्हें मेरी हर बात बुरी लग जाती है? मैं खाऊं-पहनूं, कहीं रहूं-किसी से मिलूं। कहीं घूमूं तो इन्हें बुरा लग जाता है। ये कौन हैं, जो संत से ज्यादा मेरी सास बन गए हैं, जो हर बात पर मुंह फुला लेते हैं। उन्होंने कहा था- जिस समाज में 2 महीने की बेटी सुरक्षित नहीं है। हर जगह से रेप, कितने-कितने अपराध होने की सूचना मिलती है, वहां पर मैं कहां रहूं? मुझे बताओ। मैं कहां सुरक्षित हूं? जो संत बोल रहे हैं कि मुझे परिवार के साथ नहीं रहना, वो संत मेरी सुरक्षा की 100% गारंटी ले लें। मैं उनके आश्रम चली जाऊंगी। संतों को कब से छोटी-छोटी बातों का बुरा लगने लगा, मुझे यह नहीं समझ में आता है। उनका गुस्सा पानी के बुलबुलों के समान होता है। संत में तो राग, द्वेष, ईर्ष्या कुछ नहीं होता। संतों में सिर्फ प्यार होता है। वे बड़ी से बड़ी बातों को हवा में उड़ा देते हैं। खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… मामले से जुड़ा ये एक्सप्लेनर भी पढ़ें… आश्रमों में केरल से मसाज करने वाले आते हैं, हर्षा को दीक्षा देने वाले गुरु का खुलासा मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि फिर विवादों में हैं। उन्होंने कुछ संतों पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि वे उनके खाने-पहनने और माता-पिता के साथ रहने को लेकर लगातार टीका-टिप्पणी करते हैं। तो क्या संन्यास को लेकर कोई लिखित नियम हैं, हर्षा ने क्यों कहा कि बड़े-बड़े संत मेनिक्योर-पेडिक्योर करवाते हैं? पूरा विवाद क्या है, पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

टीका लगाने को लेकर हरकी पौड़ी में हुई महिलाओं की लड़ाई, बीच घाट चले चले लात-घूंसे

टीका लगाने को लेकर हरकी पौड़ी में हुई महिलाओं की लड़ाई, बीच घाट चले चले लात-घूंसे

Continue reading on the app

  Sports

Bhilwara News: मजदूर की बेटी संध्या विश्नोई ने विश्व मंच पर जीता सिल्वर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत

Bhilwara Hindi News: भीलवाड़ा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संध्या विश्नोई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर जिले और देश का गौरव बढ़ाया है. मजदूर परिवार से आने वाली संध्या की इस उपलब्धि ने संघर्ष, मेहनत और लगन की नई मिसाल पेश की है. पदक जीतकर घर लौटने पर उनका ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में लोगों ने उनका अभिनंदन कर इस उपलब्धि पर खुशी जताई. संध्या की सफलता युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है और यह संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है. Sun, 2 Aug 2026 19:54:35 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia Nuclear Program: Iran के बाद अब सऊदी अरब भी बनाएगा परमाणु बम? | Trump | USA | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:45:25+00:00

Middle East War Alert: बहरीन में अमेरिकी बेस पर हमला? Iran Attacks US Military Base In Bahrain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:45:32+00:00

रिटायरमेंट से एक दिन पहले इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार | Gwalior | Lokayukta Trap | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:45:36+00:00

Kanwar 2026: haridwar में Ganga स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, राहत बचाव दल एक्टिव #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:41:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers