बिहार में चरम पर पहुंचा भ्रष्टाचार, अनुदान राशि के लिए मंत्री के सामने मांगी रिश्वत
बिहार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ से सामने आया है. यहां अनुसूचित जाति जनजाति अनुदान योजना से जुड़ी शिकायत लेकर के कुछ लोग मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन के पास पहुंचे थे. फरियादियों ने आरोप लगाया कि अनुदान की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही है. मंत्री ने तुरंत अपनी मौजूदगी में आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर चंदन कुमार को फोन लगाया. ऑपरेटर ने फोन पर बेखौफ होकर साफ कह दिया कि पैसे देने पर ही काम होगा। पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आ गई है. मामले में मंत्री ने तत्काल ऑपरेटर को निलंबित करने और सख्त जांच के आदेश दिए हैं।
मामले में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अनुदान के राशि जिला कल्याण कार्यालय से मिलता है लेकिन फरियादी ने हमसे शिकायत की उस ऑफिस में बैठने वाला डेटा ऑपरेटर है. उसका नाम चंदन कुमार है. हमने उसके खिलाफ कार्रवाई की है.
टैक्स छूट मिलते ही कार खरीदने को टूट पड़े लोग, लेकिन किन गाड़ियों की डिमांड रही सबसे ज्यादा
जीएसटी 2.0 के तहत टैक्स में राहत मिलने का असर अब ऑटो सेक्टर में साफ दिखने लगा है. जुलाई 2026 में देश में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री करीब 4.7 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 33 प्रतिशत ज्यादा है. कम कीमत, आसान कार लोन, एसयूवी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बढ़ती मांग ने इस तेजी को और मजबूत किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















