Heavy Rain in Gujarat : नदियां उफान पर, कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कटा | IMD Red Alert
Heavy Rain in Gujarat : नदियां उफान पर, कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कटा | IMD Red Alert मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई गांवों का संपर्क टूट गया है और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। #GujaratFloods #GujaratRain #Monsoon2026 #RedAlert #FlashFlood ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
अभिषेक शर्मा का तूफानी दोहरा शतक:अमृतसर के लिए खेलते हुए जड़े 233 रन, टीम का स्कोर 500 के पार
भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक पंजाब डिस्ट्रिक्ट वनडे मैच में दोहरा शतक जड़ा है। अमृतसर मेंस सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने तरन तारन मेंस सीनियर टीम के खिलाफ यह कारनामा किया। उनकी इस पारी की बदौलत अमृतसर की टीम ने 50 ओवर में 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया। अभिषेक शर्मा का तूफानी दोहरा शतक अभिषेक ने इस मुकाबले में 91 गेंदों का सामना करते हुए 233 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और 25 छक्के लगाए। यानी उन्होंने सिर्फ बाउंड्री के जरिए ही 202 रन बना डाले। इस मैच में अभिषेक के दोहरे शतक और अभय चौधरी की 91 रनों की पारी के दम पर अमृतसर मेंस सीनियर टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। खराब फॉर्म के बाद जोरदार वापसी हाल के समय में अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के लिए खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पिछली सात पारियों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया तीन मैचों की सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा था, जहां उन्होंने तीन पारियों में 1, 8 और 2 रन बनाए थे। ऐसे में यह पारी उनके लिए राहत भरी है और टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं। वनडे टीम में एंट्री की ठोकी दावेदारी अभिषेक शर्मा अभी टीम इंडिया के लिए सिर्फ टी20 फॉर्मेट में खेलते हैं। हालांकि, इस पारी के जरिए उन्होंने साबित कर दिया है कि वह 50 ओवर के फॉर्मेट में भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं। उनकी इस पारी ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा है, जिससे वनडे फॉर्मेट में उनके चयन को लेकर चर्चा तेज हो सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat


















