Responsive Scrollable Menu

RBI के नीतिगत फैसले और पश्चिम एशिया के हालात तय करेंगे शेयर बाजार की दिशा

नयी दिल्ली, दो अगस्त स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के ब्याज दर संबंधी निर्णय, पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों के अनुसार, इसके अलावा निवेशक कंपनियों के तिमाही नतीजों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, “इस सप्ताह विभिन्न गतिविधियां होनी है, जिसमें तीन से पांच अगस्त के बीच होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक महत्वपूर्ण है। साथ ही, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों का दौर जारी है, जिसमें कई बड़ी और मझोली कंपनियां अपने परिणाम घोषित करेंगी।” उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव और प्रमुख समुद्री मार्गों से कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति भी बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आंकड़ों के अनुसार, लगातार चार महीनों तक बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों ने जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में वापसी की और 20,200 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

यह निवेश आकर्षक मूल्यांकन, बेहतर कॉरपोरेट नतीजों और वैश्विक परिस्थितियों में सुधार के चलते आया। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर. ने कहा, “निवेशकों का ध्यान इस सप्ताह पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर रहेगा। अमेरिका-ईरान तनाव के किसी भी तरह बढ़ने से इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक निवेशक धारणा पर पड़ेगा।” इस सप्ताह डीएलएफ, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक जैसी कंपनियों के परिणाम जारी होने वाले हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के संपदा प्रबंधन प्रमुख (शोध) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतकों और बेहतर तिमाही नतीजों के बल पर भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुख बना रह सकता है। निवेशक आरबीआई के नीतिगत फैसले, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़ों के साथ-साथ कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे।” पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,034.87 अंक यानी 2.67 प्रतिशत चढ़ा, जबकि एनएसई का निफ्टी 616.15 अंक यानी 2.59 प्रतिशत मजबूत हुआ।

Continue reading on the app

Iran America War Update: ईरान ने बहरीन पूरी तरह किया तबाह? | Top News | Trump | Khamenei

Iran America War Update: ईरान ने बहरीन पूरी तरह किया तबाह? | Top News | Trump | Khamenei #Iran #America #IranAmericaWar #USIranWar #Trump #Kuwait #Bahrain ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच खबर है कि बहरीन पर अटैक किया गया है! News18 UP Live, Hindi News Live, Aaj Ki Taaza Khabar, Jagannath Rath Yatra, Bulldozer Action on Azam Khan, Ram Mandir Daan Chori, Weather News, Yogi Adityanath Latest News, TMC Crisis news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

Yuvraj Singh के नाम और तस्वीर का अब नहीं होगा मिसयूज, Delhi High Court ने Deepfake पर लगाई रोक

 दिल्ली उच्च न्यायालय ने क्रिकेटर युवराज सिंह के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करते हुए तीसरे पक्ष को उनके नाम, तस्वीर और अन्य पहचान संबंधी विशेषताओं का व्यावसायिक या निजी लाभ के लिए अनधिकृत उपयोग करने से रोक दिया है। इस रोक में उनके नाम पर वस्तुओं की बिक्री और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार सामग्री और ‘डीपफेक’ सामग्री का सृजन भी शामिल है। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने क्रिकेटर की ओर से दायर याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि युवराज देश के सबसे सम्मानित, चर्चित और विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक हैं।

उन्होंने 17 वर्षों तक क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अदालत ने कहा कि उनके व्यक्तित्व और निजता के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों से ‘सख्ती से निपटा जाना चाहिए।’ अदालत ने 29 जुलाई को पारित आदेश में ‘युवराज सिंह’ और ‘युवी’ नाम के साथ-साथ उनकी तस्वीर, आवाज, समानता और व्यक्तित्व से जुड़ी अन्य विशेषताओं के दुरुपयोग या अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगा दी।

युवराज ने अदालत में कहा कि उनके व्यक्तित्व से जुड़ी विशेषताओं वाले उत्पादों की अनधिकृत बिक्री के अलावा सोशल मीडिया के कई खाते एआई से तैयार तस्वीरें और वीडियो प्रसारित कर रहे हैं जिनमें उन्हें मनगढ़ंत और काल्पनिक परिस्थितियों में दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी प्रतिष्ठा और साख को नुकसान पहुंच रहा है। उनके वकील ने अदालत को बताया कि आपत्तिजनक सामग्री में धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशील पोस्ट, अन्य क्रिकेटरों के प्रति आक्रामक और हिंसक व्यवहार दर्शाने वाले वीडियो तथा अश्लील और अपमानजनक वाले पोस्ट शामिल हैं।

अदालत ने ‘मेटा मंचों’ और अन्य ऑनलाइन मंचों को आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘इसमें कोई विवाद नहीं हो सकता कि वादी की प्रतिष्ठा उन्हें उनके व्यक्तित्व और उससे जुड़ी विशेषताओं पर स्वामित्व संबंधी अधिकार प्रदान करती है। उन्हें इन विशेषताओं का व्यावसायिक उपयोग करने का विशेष अधिकार है और तीसरे पक्ष द्वारा उनके अनधिकृत उपयोग या शोषण से उनकी रक्षा करने का भी अधिकार है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘एआई से तैयार विवादित पोस्ट और ‘डीपफेक’ वीडियो की सामग्री क्रिकेट में वर्षों की कड़ी मेहनत, शानदार प्रदर्शन और सामाजिक कल्याण में योगदान से अर्जित वादी की अपार साख और प्रतिष्ठा को धूमिल कर रही है तथा जनता की नजर में उनकी छवि और सम्मान को कम कर रही है।’’

इससे पहले अभिनेता ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, पत्रकार सुधीर चौधरी, पॉडकास्ट करने वाले राज शमानी, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा सहित कई सार्वजनिक हस्तियां भी अपने व्यक्तित्व और प्रचार संबंधी अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर चुकी हैं। उच्च न्यायालय ने इन सभी को अंतरिम राहत प्रदान की थी।

Sun, 02 Aug 2026 14:51:31 +0530

  Videos
See all

Parliament Monsoon Session 2026 Live | PM Modi Live | पीएम मोदी का भाषण शुरू ! | Rahul Gandhi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T10:06:48+00:00

CWG 2026 : CWG में Gyaneshwari Yadav ने जीता रजत पदक! | Commonwealth Games 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:51:35+00:00

CWG 2026 : Rishikant Singh ने वेटलिफ्टिंग में 264 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता Commonwealth Games 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:57:16+00:00

The Great Political Drama: 'दान-पेटी' वाला ड्रामा..सियासी हंगामा!|Sanatan Controversy |Rahul | Pappu #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:49:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers