Responsive Scrollable Menu

मोहाली में पूर्व सरपंच पर फायरिंग का VIDEO:दुकान के बाहर बैठे थे, रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से गोलियां मारीं

मोहाली में रिटायर्ड फौजी ने पूर्व सरपंच पर फायरिंग कर दी। इसमें उन्हें 3 गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई। फायरिंग के बाद आरोपी घर में छिप गया। सूचना के बाद पुलिस उसके घर पहुंची और कॉलर से पकड़कर अपने साथ ले गई। वारदात उस समय हुई, जब पूर्व सरपंच अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। दुकानदार ने बताया कि जब गोली चलने की आवाज आई तो वह दुकान से बाहर निकले। देखा कि पूर्व सरपंच के पेट में गोलियां लगी थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी शराब के नशे में था। मामला खरड़ के गांव स्यालबा में सामने आया। जूतों की दुकान पर कहासुनी के बाद वारदात पुलिस के अनुसार आरोपी मनिंदरपाल सिंह वर्तमान में चंडीगढ़ में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा है। शनिवार रात छुट्टी लेकर वह गांव पहुंचा। गांव के बाजार में रजमीर की जूतों की दुकान है। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर चला। लेकिन कुछ देर बाद मनिंदरपाल सिंह अपनी लाइसेंसी 12 बोर राइफल लेकर बाजार में पहुंचा। पेट और हाथ में लगी गोली आते ही उसने रजमीर पर फायरिंग कर दी। एक गोली रजमीर के पेट और दूसरी हाथ में लगी। गोली लगते ही रजमीर जमीन पर गिर गए। लोग उन्हें तुरंत पीजीआई ले गए। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली चलाकर घर में आकर छिप गया गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वारदात के बाद रिटायर्ड फौजी भागकर अपने घर में घुस गया और अंदर से गेट बंद कर लिया। गुस्साए लोगों ने उसके घर का घेराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी राइफल भी कब्जे में ले ली। प्रत्यक्षदर्शी बोला- पूर्व फौजी ने 3 फायर किए प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि पूर्व फौजी ने पूर्व सरपंच पर फायर किया है। तीन फायर किए थे। पूर्व सरपंच की हालत नाजुक है। वह हमारे पड़ोसी हैं। वह बहुत बढ़ियां आदमी हैं। मामले में बनती कार्रवाई की जाए।

Continue reading on the app

जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से पैट्रियट मिसाइलें मांगी:बोले- यूक्रेन भेजो, गोदामों में न रखो; रूस के हमले में 9 की मौत

रूस के ताजा मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से तुरंत पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के इंटरसेप्टर मिसाइल भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये मिसाइलें लोगों की जान बचाने के लिए हैं, इसलिए इन्हें गोदामों में रखने के बजाय यूक्रेन भेजा जाना चाहिए। रूस ने शनिवार रात कीव समेत कई शहरों पर बड़े पैमाने पर हमला किया था। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक हमले में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की बोले- पैट्रियट नहीं, इसलिए सिर्फ एक मिसाइल रोक पाए जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि रूस ने रातभर में 35 मिसाइलें, जिनमें 27 बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, और करीब 185-190 ड्रोन दागे। इनमें से यूक्रेन केवल एक बैलिस्टिक मिसाइल को ही रोक सका, क्योंकि पैट्रियट सिस्टम के लिए इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, “अमेरिका और यूरोप जानते हैं कि हमें क्या चाहिए। अब केवल राजनीतिक फैसला लेने की जरूरत है। बैलिस्टिक रोधी मिसाइलें लोगों की रक्षा करें, गोदामों में न पड़ी रहें। हर दिन की देरी रूस को हमारे लोगों की जान लेने का एक और मौका देती है।” जेलेंस्की बोले- रूस नई रणनीति अपना रहा, नए प्रतिबंध लगाएं जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस अब जेट इंजन से लैस शाहेद ड्रोन का अधिक इस्तेमाल कर रहा है और युद्ध लंबा खिंचने का फायदा उठाकर नई हमलावर रणनीतियां विकसित कर रहा है। उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों से रूस के मिसाइल, लॉन्चर और हथियार उद्योग से जुड़े लोगों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाने की भी अपील की। साथ ही कहा कि रूस के तेल शोधन और ईंधन क्षेत्र को मिलने वाली मदद रोकना भी जरूरी है, ताकि उसकी युद्ध क्षमता कमजोर हो सके। रूस बोला- सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि हमले में कीव स्थित यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठानों और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निशाना बनाया गया। वहीं यूक्रेन का कहना है कि हमले में रिहायशी इलाके और नागरिक भी प्रभावित हुए। जेलेंस्की ने रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अमेरिका के साथ होने वाली आगामी कूटनीतिक बातचीत की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यूक्रेन को हथियारों और वायु रक्षा प्रणाली को लेकर सहयोगी देशों से ठोस समर्थन मिलेगा। पैट्रियट मिसाइल सिस्टम क्या है पैट्रियट अमेरिका का अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और लड़ाकू विमानों को हवा में ही मार गिराने के लिए बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह बेहद कम समय में आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को भी इंटरसेप्ट कर सकता है। इसी वजह से रूस के लगातार बढ़ते मिसाइल हमलों के बीच यह यूक्रेन की सबसे अहम सुरक्षा ढाल माना जाता है। पैट्रियट सिस्टम में लॉन्चर, रडार, कमांड सेंटर और इंटरसेप्टर मिसाइलें शामिल होती हैं। रडार पहले लक्ष्य की पहचान करता है, फिर कमांड सेंटर खतरे का आकलन कर इंटरसेप्टर मिसाइल दागता है, जो हवा में ही दुश्मन की मिसाइल को नष्ट कर देती है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, टेस्ट टीम में कौन लेगा जगह? दौड़ में सबसे आगे 261 विकेट लेने वाला गेंदबाज

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे से बाहर हो गए हैं. बुमराह के घुटने में सूजन शुरुआत में जितनी सामान्य लग रही थी उससे कहीं ज्यादा गंभीर है. ऐसे में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम इस अनुभवी तेज गेंदबाज को किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती और उन्हें मैदान में उतारने के पक्ष में नहीं है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह टीम में कौन जगह लेगा. इस रेस में जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नहीं सबसे आगे माने जा रहे हैं, जिनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड दमदार रहा है. Sun, 2 Aug 2026 17:00:20 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh में डिजिटल होगी न्याय व्यवस्था | Vishnu Deo Sai | Vijay Sharma | One Data One Entry #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:44:45+00:00

US-Iran War News: Iran के नए Drones से जुड़ी बहुत बड़ी खबर | America | Abbas Araghchi | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:45:30+00:00

Heavy Rain Impact: Begusarai में बारिश में जलमग्न हुआ शहर, सड़कों से लेकर घरों में घुसा पानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:43:37+00:00

Rashtravad | आज तो रांची छात्र आंदोलन पर फंसे सपा प्रवक्ता, एंकर और शाजिया इल्मी ने पढ़ाया पाठ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers