Responsive Scrollable Menu

कॉपीराइट का मुद्दा उठाने पर म्यूजिक लेबल्स ने सोनू निगम को कर दिया था बैन, बोले- 'इसके लिए भगवान ने मुझे चुना'

सोनू निगम ने बताया कि रॉयल्टी और कॉपीराइट पर बोलने के कारण टॉप म्यूजिक लेबल्स ने उन्हें बैन कर दिया था. अब रिश्ते सुधर गए हैं और उन्हें फिर से काम मिल रहा है. चलिए बताते हैं आखिर सिंगर ने क्या कुछ बताया है.

Continue reading on the app

CM डॉ. मोहन ने दिलाई नशामुक्त भारत की शपथ, बोले- नशा पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” राष्ट्रीय अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मैनिट में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की पहली शर्त नशामुक्त भारत है और युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगे, इसके लिए समाज को मिलकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि शिक्षा, परिवार, सामाजिक सम्मान और भविष्य भी बर्बाद कर देता है। मध्यप्रदेश सरकार नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। 19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी लागू की गई है और पुलिस ने पूरे महीने विशेष अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर कार्रवाई की है।

दो भाइयों की घटना का दिया उदाहरण

नशे से जुड़े एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में नशे की वजह से दो भाइयों के बीच चाकूबाजी हुई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि नशा इंसान ही नहीं, पूरे परिवार को तबाह कर देता है। इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए।

नशा मुक्ति पूरे समाज की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति किसी एक विभाग का काम नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश से डाकुओं और नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई हुई, उसी तरह अब नशे के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि तय लक्ष्य के अनुसार देश नशामुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

लोगों ने ली यह शपथ

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही परिवार, मित्रों और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाकर नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Continue reading on the app

  Sports

T20 पारी की पहली गेंद पर विकेट, टीम इंडिया के स्टार ने 4 मैच में तीसरी बार किया कारनामा

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. देश के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार 24 वर्षीय इस पेसर ने एक बार फिर टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाने का कारनामा करके सबका ध्यान खींचा. यह पिछले चार मैचों में तीसरी बार है, जब मयंक ने टी20 पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया. हालांकि, इस बार उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी में नहीं, बल्कि एक टी20 लीग में ये कमाल किया. चलिए जानते हैं. Sun, 2 Aug 2026 19:21:05 +0530

  Videos
See all

क्या पीरियड्स आपको बना सकते हैं एक बेहतर एथलीट? [Can your period make you a better athlete?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T14:15:22+00:00

Pawan Singh Power Star: 'पावर स्टार' के जलवा कायम, बने नंबर 1 भोजपुरी स्टार! Pawan Singh New Record #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T14:15:09+00:00

Interfaith Marriage: हिंदू लड़के से मुस्लिम लड़की ने रचाई शादी! Hindu Boy Muslim Girl Marriage #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T14:17:12+00:00

#shortvideo : लोकसभा में पेश होगा नया FCRA बिल! | CJP Protest | Delhi Police | RTI | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T14:14:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers