अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भारत ने संधि को बिना वजह स्थगित नहीं किया, बल्कि पाकिस्तान ने दशकों तक आतंकवाद, युद्ध और समझौते के दुरुपयोग से इसकी बुनियाद कमजोर की. भारत ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था.
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की वैश्विक धाक बढ़ रही है. फिलीपींस के बाद अब थाईलैंड भी इसे खरीदने को तैयार है, जिससे उसकी समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी. ये भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा देगा और थाईलैंड को अपनी संतुलित विदेश नीति बनाए रखने में मदद करेगा. ब्रह्मोस की तेज रफ्तार और सटीक निशाना इसे बेहद खास बनाता है.
Indian Army at CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय सेना के जांबाज एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय सेना के 15 एथलीटों ने कुल 16 मेडल अपने नाम किए. जिसमें कई रिकॉर्ड्स भी शामिल रहे. Mon, 03 Aug 2026 00:06:40 +0530