Responsive Scrollable Menu

आगरा एकलव्य स्टेडियम से राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

Up News: आगरा के एकलव्य स्टेडियम हॉस्टल से राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश सिंह का अचानक गायब हो जाना सनसनीखेज है. छत पर खून के निशान मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई है. परिजनों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

The post आगरा एकलव्य स्टेडियम से राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Vijay Varma: 'वह मुझे गलत तरीके से छूने लगा...' विजय वर्मा के साथ हुआ था कास्टिंग काउच! खोले इंडस्ट्री के काले राज़

Vijay Varma: बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा आज अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। 'गली बॉय', 'डार्लिंग्स' और 'दहाड़' जैसे प्रोजेक्ट्स से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन सफलता तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया था।

मॉडलिंग के दौरान हुआ असहज करने वाला अनुभव
विजय वर्मा ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्होंने हैदराबाद में छोटे स्तर पर मॉडलिंग करने की कोशिश की थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक मॉडल कोऑर्डिनेटर से हुई, जिसने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया।

अभिनेता के मुताबिक, वह शख्स धीरे-धीरे उनके बेहद करीब आने की कोशिश करने लगा और उनका व्यवहार उन्हें असहज महसूस कराने लगा। विजय ने तुरंत इसका विरोध किया और साफ शब्दों में पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। इस घटना के बाद उनका मॉडलिंग की दुनिया से मन पूरी तरह हट गया।

इस घटना ने बदल दिया करियर का फैसला
विजय वर्मा ने बताया कि उस अनुभव के बाद उन्होंने तय किया कि अगर उन्हें अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाना है, तो वह पूरी गंभीरता के साथ एक्टिंग सीखेंगे। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़कर अभिनय की ट्रेनिंग लेने का फैसला किया।

एक नहीं, कई बार मिला रिजेक्शन
अभिनेता ने बताया कि अभिनय सीखने का सफर भी आसान नहीं था। उन्होंने हैदराबाद के एक थिएटर स्कूल में दाखिला लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि अभिनय के लिए लंबे समय की प्रतिबद्धता चाहिए और उन्हें मौका नहीं दिया गया।

इसके बाद विजय ने प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में भी आवेदन किया, लेकिन पहली बार वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी कोशिश में संस्थान में प्रवेश हासिल कर लिया। वहीं उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं और आगे चलकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

आज हैं इंडस्ट्री के दमदार कलाकार
लगातार मेहनत और संघर्ष के दम पर विजय वर्मा आज हिंदी सिनेमा के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों और समीक्षकों की सराहना हासिल की है।

हाल ही में वह फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, फातिमा सना शेख और शरीब हाशमी भी अहम भूमिकाओं में थे। इसके अलावा वे वेब सीरीज 'मटका किंग' में भी दिखाई दिए, जिसमें उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Continue reading on the app

  Sports

India CWG 2026 Day 11 Live: इशरूप नारंग ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, अवतार सिंह का जूडो मैच जारी

cwg 2026 india day 11 live updates: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आज आखिरी दिन भारत को जूडो और साइक्लिंग में मेडल की उम्मीद होंगी. 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 7 गोल्ड और तीन सिल्वर दिलाए. इसकी बदौलत भारत कुल 13 गोल्ड के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों से शानदार समापन की उम्मीद रहेगी. Sun, 2 Aug 2026 14:46:46 +0530

  Videos
See all

CM Yogi ने पिंगली वेंकैया को किया नमन | Tiranga Designer Pingali Venkayya Jayanti | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:39:02+00:00

पहाड़ की लड़कियों को छेड़ना मो. जावेद और मो. कैफ़ को पड़ा भारी.. Social Media पर वीडियो वायरल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:46:28+00:00

Jamnagar Murder Case : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कैसे की हत्या, खुला राज़! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:45:30+00:00

PoJK Protest।Firing on Protesters:PoK में फूटा बगावत का बम!शहबाज़-मुनीर की बढ़ीं मुश्किलें।Explainer #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:43:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers