Kangana Ranaut: 'आग में घी डालना बंद करो', Hrithik Roshan भड़कीं कंगना रनौत; बोलीं- सबा आजाद को शर्मिंदा मत करो
Kangana Ranaut And Hrithik Roshan Controversy: BJP सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का सालों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट पर ऋतिक के कमेंट के बाद अब कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें जवाब दिया।
वायरल पोस्ट से शुरू हुई कहानी
हाल ही में कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था कि दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक ने कहा कि किसी भी मामले में सिर्फ सोशल मीडिया के माहौल को देखकर पक्ष नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही तथ्यों और पूरे संदर्भ के सामने आने का इंतजार करना ही उचित होगा।
कंगना ने दिया जवाब
ऋतिक के इस कमेंट के कुछ समय बाद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें खुशी है कि ऋतिक अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और सबा आजाद के साथ खुश हैं। कंगना ने दोनों को शुभकामनाएं भी दीं।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ऋतिक को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें निशाना बनाने वालों को और बढ़ावा मिलता है। कंगना का कहना था कि जो लोग ऋतिक का नाम लेकर उन्हें ट्रोल और बुली कर रहे हैं, उनके खिलाफ अभिनेता को खुलकर बोलना चाहिए।
सबा आजाद का भी किया जिक्र
अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा कि ऋतिक एक कमिटेड रिश्ते में हैं, इसलिए उन्हें किसी महिला को इस तरह के इशारों में जवाब देना शोभा नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी टिप्पणियां आग में घी डालने जैसा काम करती हैं और इससे उनकी पार्टनर सबा आजाद भी असहज स्थिति में आ सकती हैं।
यह भी पढ़े- 'गटर जनरेशन' विवाद के बीच वायरल हुआ कंगना रनौत का पुराना पार्टी वीडियो, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
Kota News: कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जड़ा दमदार पंच, लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता
Kota Boxer Arundhati Choudhary Wins Commonwealth Gold Medal: कोटा की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया. ग्लासगो में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की चेटल रेड को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यह सीनियर वर्ग में उनका लगातार छठा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है. अरुंधति पहले भी फेडरेशन कप, वर्ल्ड कप, नेशनल चैंपियनशिप, बॉक्साम कप और एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुकी हैं. उनकी इस उपलब्धि से राजस्थान में खुशी की लहर है. अब उनके सामने राजस्थान पुलिस में डीएसपी बनने और इंडियन आर्मी में सेवाएं जारी रखने का विकल्प भी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





